1, 2 , 3, 4 करोड़ नहीं... रामलला पर पिछले कई दिनों में हुई पैसों की बारिश, चढ़ावा जान चौंक जाएंगे आप

Ram Mandir: राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद पिछले 11 दिनों में वहां करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ा है। 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद वहां हर दिन लाखों भक्तों ने रामलला के दर्शन किए हैं।

सोशल मीडिया पर कई दिनों से राम मंदिर में आए दान और चढ़ावे को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। कईयों ने लिखा है कि रामलला अरबपति हो गए हैं। हालांकि अब दान और चढ़ावे में आए पैसों का सही आंकड़ा आ गया है।

Ram Mandir

रिपोर्ट के मुताबिक राम मंदिर में दान की राशि 11 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। वहीं पिछले 11 दिनों में लगभग 25 लाख भक्तों ने राम मंदिर के दर्शन किए हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी है कि पिछले 11 दिनों में दान पेटियों में करीब 8 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जबकि चेक और ऑनलाइन के जरिए राशि करीब 3.50 करोड़ रुपये आए हैं।

फौरन भर जाती है रामलला के पास की दान पेटियां

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में, जहां भगवान विराजमान हैं, गर्भगृह के सामने दर्शन पथ के पास चार बड़े आकार की दान पेटियां रखी गयी हैं, जिनमें श्रद्धालु राशि दान करते हैं।रामलला के पास की दान पेटियां तुरंत भर जाती हैं।

इसके अलावा 10 कम्प्यूटरीकृत काउंटरों पर भी लोग दान करते हैं। उन्होंने कहा कि दान काउंटर पर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी नियुक्त हैं और वे शाम को काउंटर बंद होने के बाद दान राशि का हिसाब ट्रस्ट कार्यालय में जमा करते हैं।

राम मंदिर में 14 लोगों की एक टीम, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और मंदिर ट्रस्ट के तीन लोग शामिल हैं। ये सभी लोग चार दान बक्सों में चढ़ावे की गिनती करती है। प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दान राशि जमा करने से लेकर उसकी गिनती तक सब कुछ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+