Video: 'भगवा रंग में रंगी अयोध्या नगरी...', आसमान से दिखा अद्भुत नजारा, देखकर आप भी कह उठेंगे 'जय श्री राम'
Ram Mandir Ayodhya Pran Pratistha: 550 वर्षों का इंतजार खत्म हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भगवान राम अपने घर अयोध्या में पधार गए हैं। इसके साथ ही इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय लिखा जा चुका है।
देशभर में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया जा रहा है। संपूर्ण अयोध्या नगरी आज भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है। चहुंओर और खुशियों का माहौल है और प्रभु श्रीराम की जय जयकार हो रही है।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लिया।
पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उनके हेलिकॉप्टर से अयोध्या नगरी का वीडिया शूट किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम की नगरी भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है। अयोध्या नगरी का ऐसा मनाेरम दृश्य आज हर किसी का दिल जीत रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। आप भी देखिये अयोध्या नगरी का अद्भुत दृश्य।
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर समारोह में शामिल होने के लिए नेताओं से लेकर अभिनेता पहुंचे हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई दिग्गज नेता और नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए कई सालों तक संघर्ष चला और आज 550 साल बाद देशवासियों का सपना साकार हो गया।
अयोध्या में आगमन के समय प्रधान मंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा राममय अयोध्या नगरी की ली गई अद्भुत वीडियो।#RamMandirPranPrathistha #Ayodhya pic.twitter.com/Q7665MYndG
— Tuhin A. Sinha तुहिन सिन्हा (@tuhins) January 22, 2024












Click it and Unblock the Notifications