भाजपा महासचिव राम माधव का दावा, 2047 तक रहेगी भाजपा सरकार

Recommended Video

    PM Modi तोड़ेंगे Record, Ram Madhav बोले 2047 तक सत्ता में रहेगी BJP | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। बीजेपी महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ेगी और वह 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी। उन्‍होंने कहा,''अगर कोई पार्टी है जो लंबे समय तक 1950 से 1977 तक सत्ता में रही है, वह है कांग्रेस। मैं आपसे वादा करता हूं कि मोदी जी इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें विश्वास है कि पार्टी 2047 तक सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। राष्ट्रवाद बीजेपी के डीएनए में है।''

    भाजपा महासचिव राम माधव का दावा, 2047 तक रहेगी भाजपा सरकार

    त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक रैली को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा मोदी ने वैश्विक मंच पर देश और उसके नागरिक का सम्मान बढ़ाया है और यही वजह है कि केंद्र में दूसरी बार बीजेपी को चुना गया। राम माधव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसलिए उन्हें बीजेपी समर्थकों और गैर-समर्थकों में अंतर नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये 130 करोड़ भारतीयों की सरकार है जिसने देश के लोगों को एकजुट किया है और शांति और विकास कायम किया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री बिप्लव देव भी मौजूद रहे।

    सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया

    राम माधव ने कहा कि हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है। संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+