लोकसभा चुनाव के लिए BJP को मिला एक और साथी, किया गठबंधन का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2019: राम माधव ने किया सिक्किम में SKM के साथ गठबंधन का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने आज इस गठबंधन की जानकारी दी। बीजेपी सिक्किम में पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के खिलाफ गठबंधन कर चुनाव में उतरेगी।

ram madhav, bjp, skm, lok sabha elections, बीजेपी, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा

लोकसभा चुनाव से पहले, बीजेपी नए सहयोगियों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की कोशिश में जुटी है। सिक्किम में गठबंधन की जानकारी देते हुए राम माधव ने बताया, 'सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सूबे में मुख्य विपक्षी दल है। इस पार्टी के अध्यक्ष और विधायक दिल्ली आए थे जहां उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मुझसे मुलाकात कर साथ-साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हुए।'

राम माधव ने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि हमें साथ-साथ सिक्किम में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर अगले कुछ दिनों में सहमति बन जाएगी। बीजेपी पूर्वोत्तर के राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है और इसी रणनीति के तहत पार्टी ने सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा से हाथ मिलाया है।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने पिछले विधानसभा चुनाव में सभी 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस चुनाव में एसकेएम ने 10 सीटें जीतीं और सिक्किम विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और मुख्य विपक्षी दल बनी। इस चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 40 फीसदी वोट हासिल किया था। सितंबर 2014 में हुए उपचुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने बीजेपी का साथ दिया था। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने इस उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार विकास बिस्नेत को समर्थन दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+