जम्मू कश्मीर पर बोले सपा सांसद रामगोपाल- धारा 370 हटाते, केंद्र शासित प्रदेश क्यों बना दिया

नई दिल्ली। आज एक ऐतिहासिक फैसले में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया। अमित शाह ने धारा 370 और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प राज्यसभा में पेश किया। इसपर विपक्ष की ओर से पुरजोर विरोध भी हुआ। समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव ने कहा कि- अगर आपको जम्मू कश्मीर से धारा 370 ही हटानी थी तो सिर्फ उसे हटाते लेकिन प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की क्या जरूरत थी। विश्व का इतिहास गवाह है कि जनता पर किसी चीज के लिए दबाव बनाने में सरकारें असफल रही हैं। आपको लोगों के विश्वास में लेना चाहिए था।

ram gopal yadav says why did you abolish statehood and made it a UT

वहीं इसको लेकर कई अन्य दलों के नेता भी सरकार के समर्थन में आगे आए हैं। इसी कड़ी में तेलगू देसम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी केंद्र सरकार का समर्थन किया है। चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया कि- 'तेलगू देसम पार्टी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए केंद्र सरकार का समर्थन करती है। मैं जम्मू कश्मीर की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।' बीजेपी नेता और पर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर इस फैसले को लेकर लिखा - 'बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय। श्रेष्ठ भारत - एक भारत का अभिनन्दन'।

उधर कश्मीर पंडितों से लेकर देशभर में लोगों के बीच खुशी का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं। खुशियां मनाते, पटाखे जलाते लोगों की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'मोदी सरकार के विरोधी' चंद्रबाबू नायडू ने धारा 370 हटाए जाने पर दिया ये बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+