'मोदी सरकार के विरोधी' चंद्रबाबू नायडू ने धारा 370 हटाए जाने पर दिया ये बयान

नई दिल्ली। आज गृहमंत्री अमित शाह ने आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प राज्यसभा में पेश किया। इसे राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दे दी है। यानी मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटा दिया है। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हो गया है जिसकी विधानसभा होगी। वहीं लद्दाख भी बिना विधानसभा का केंद्र शासित प्रदेश होगा।

chandrababu naidu supports government decision to revoke artical 370 from jammu kashmir

इसको लेकर कई अन्य दलों के नेता भी सरकार के समर्थन में आगे आए हैं। इसी कड़ी में तेलगू देसम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी केंद्र सरकार का समर्थन किया है। चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया कि- 'तेलगू देसम पार्टी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए केंद्र सरकार का समर्थन करती है। मैं जम्मू कश्मीर की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'

ये फैसला आते ही कश्मीरी पंडितों के अलावा देशभर में हर जगह खुशी की लहर है। लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहे हैं। खुशियां मनाते लोगों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। मुंबई की सड़कों पर भी लोगों को मिठाईयां बांटते देखा गया। इसे एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है और इस फैसले के आते ही लोगों के साथ साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। बीजेपी नेता और पर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर इस फैसले को लेकर लिखा - 'बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय। श्रेष्ठ भारत - एक भारत का अभिनन्दन'।

यह भी पढ़ें- LIVE: हालात का जायजा लेने कश्मीर जा सकते हैं NSA अजित डोभाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+