चिदंबरम की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा ने किया Tweet, हुए ट्रोल, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया, 31 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली में सीबीआई ने चिदंबरम को उनके जोरबाग स्थित घर से गिरफ्तार किया, चिदंबरम से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की गई. सीबीआई सूत्रों की मानें तो पी. चिदंबरम पूछताछ में अफसरों को सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनके अधिकतर जवाब टालने वाले हैं।

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने किया ये Tweet
इस पूरे प्रकरण पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया है, उन्होंने पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को सच्चा लोकतंत्र बताया है, राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पी चिदंबरम की गिरफ्तारी लोकतंत्र का सच्चा स्वरूप है, इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि बतौर गृह मंत्री उन्होंने जिस सीबीआई मुख्यालय का विमोचन किया था, आज उसी में कैद है, मोदी का भारत यह बार बार सिद्ध कर रहा है कि कोई भी कानून के ऊपर नहीं है।
रामगोपाल वर्मा हुए ट्रोल
हालांकि रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किया जा रहा है, कुछ यूजर्स ने उन्हें मोदी भक्त बता दिया है तो कुछ ने उन्हें अंध भक्त की संज्ञा दे डाली है लेकिन कुछ लोगों ने राम गोपाल वर्मा की तारीफ करते हुए उनकी बात का समर्थन भी किया है।
पी चिदंबरम ने खुद को बताया बेगुनाह
बता दें कि गिरफ्तारी से पहले पी चिदंबरम ने बुधवार रात को कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर प्रेस कांफ्रेस की थी। उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। मेरा नाम एफआईआर में दर्ज नहीं है।
U also become a bhakth....
— 〽️@#€$# (@mahi_614) August 22, 2019












Click it and Unblock the Notifications