'शादियां मूर्खता से होती हैं, तलाक को ज्यादा सेलिब्रेट करना चाहिए', आमिर की तलाक पर बोले राम गोपाल वर्मा

'शादियां मूर्खता से होती हैं, तलाक को ज्यादा सेलिब्रेट करना चाहिए', आमिर की तलाक पर बोले राम गोपाल वर्मा

मुंबई, 04 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल हो रहे हैं। आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 सालों बाद एक-दूसरे से तलाक लिया है। आमिर और किरण को ट्रोल होता देख अब उनके सपोर्ट में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) आए हैं। राम गोपाल वर्मा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आमिर खान और किरण राव का बचाव किया है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि तलाक को शादी से ज्यादा सेलिब्रेट करना चाहिए। उन्होंने कहा क्योंकि शादियां अज्ञानता और मूर्खता से होती हैं और तलाक ज्ञान के बाद होता है।

'अगर आमिर-किरण को दिक्कत नहीं है तो आप कौन हैं'

'अगर आमिर-किरण को दिक्कत नहीं है तो आप कौन हैं'

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कहा, ''अगर आमिर खान और किरण राव को एक-दूसरे को तलाक देने में कोई समस्या नहीं है, तो F...आपको क्यों है? क्या पूरी दुनिया में किसी और के पास होना चाहिए? ट्रोलर्स इन्हे मूर्खतापूर्ण तरीके से पर्सनली बुरी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। जबकि आमिर और किरण प्रोफेशनल हैं।''

'यकीन है,आमिर-किरण आप अब भी एक-दूसरे के साथ अच्छे होंगे...'

'यकीन है,आमिर-किरण आप अब भी एक-दूसरे के साथ अच्छे होंगे...'

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आमिर खान और किरण राव ,मुझे पता है कि आप जहां भी होंगे, जो कुछ भी कर रहे हैं, आप एक-दूसरे के साथ अच्छा कर रहे होंगे। वहीं भविष्य में अपने निजी कारणों की वजह से एक-दूसरे के साथ खुश भी रहेंगे। जो स्पष्ट तौर पर सिर्फ आपको ही सबसे अच्छा पता होगा।''

Recommended Video

    Aamir Khan and Kiran Rao Divorce के ऐलान के बाद पहली बार दिखे साथ, Watch Video | वनइंडिया हिंदी
    'तलाक को ज्यादा सेलिब्रेट करना चाहिए...'

    'तलाक को ज्यादा सेलिब्रेट करना चाहिए...'

    रंगीला में आमिर खान के साथ काम कर चुके राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान और किरण राव की बेहतर जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि 'तलाक को शादी से ज्यादा सेलिब्रेट किया जाना चाहिए'।

    रामगोपाल वर्मा ने कहा, मैं आप दोनों आमिर खान और किरण राव के लिए एक 'रंगीला' जिंदगी की कामना करता हूं, जिसमें पहले से ज्यादा अधिक खुशियां और रंग हो। मेरा मानना ​​है कि तलाक को शादी से सेलिब्रेट करना चाहिए, क्योंकि तलाक ज्ञान और बुद्धिमानी से लिया जाता है। वहीं शादियां अज्ञानता और मूर्खता से होती हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+