रामदेव का बड़ा बयान- कानून लाए सरकार, नहीं तो लोग खुद बनाना शुरू कर देंगे राम मंदिर

Recommended Video

    Ayodhya Ram Mandir : Baba Ramdev का बयान, कहा कानून लाओ, वरना खुद बना लेंगे मंदिर | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं। इसी बीच योगगुरु रामदेव का भी राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान आया है। रामदेव ने कहा है कि लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है, सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए कानून लाना चाहिए वर्ना लोग खुद मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे। रामदेव ने कहा कि लोग अगर ऐसा करते हैं तो सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है।

    ram dev says Bring a law for Ram Mandir or else people will start building it on their own

    रामदेव ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि देश में राम को लेकर कोई विरोध नहीं है, सभी हिंदू, मुस्लिम और ईसाई उनके ही वंशज हैं। बता दें कि राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचे हैं। शिवसेना के कार्यक्रम को लेकर हजारों की तादात में देशभर से शिवसैनिक अयोध्या पहुंच चुके हैं।

    विश्व हिंदू परिषद और शिवसैनिकों के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या छावनी में तब्दील कर दी गई है। भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। अयोध्या में शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। अयोध्या में प्रशासन ने कस्बे को 7 जोन और 15 सेक्टरों में बांट दिया है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन और सुरक्षाबल तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+