पटौदी महापंचायत में विवादित भाषण देने के आरोप में राम भक्त गोपाल गिरफ्तार

गुरुग्राम, जुलाई 12: हरियाणा के पटौदी में आयोजित महापंचायत के दौरान मुस्लिमों को लेकर विवादित भाषण देने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने राम भक्त गोपाल को गिरफ्तार किया है। गोपाल को गुरुग्राम के पटौदी इलाके से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले राम भक्त गोपाल ने पिछले साल दिल्ली के जामिया में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान फायरिंग की थी।

Ram Bhakt Gopal arrested by Police in Haryanas Pataudi for delivering an inciting speech
पटौदी में हुई महापंचायत के दौरान रामभक्त गोपाल ने भड़काऊ भाषण दिया था। जिसके बाद गुरुग्राम में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी बीच, सोशल मीडिया पर रामभक्त का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसका कहना था कि वह अपने बयान पर कायम है और जेल जाने के लिए तैयार है। लगातार गोपाल शर्मा की गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार किया गया।

Recommended Video

    Pataudi Mahapanchayat Case: भड़काऊ भाषण देने के आरोप में Rambhakt Gopal गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    चार जुलाई को हरियाणा के पटौदी में लव जेहाद और धर्मांतरण पर हुई महापंचायत में जेवर निवासी गोपाल को भी आमंत्रित किया गया था। महापंचायत में गोपाल ने धर्म विशेष की लड़कियों को उठाने आदि की बात कही थी। उसने कहा था कि, पटौदी से उन आतंकवादियों और जिहादी मानसिकता के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं। गोपाल अगर सीएए के समर्थन में 100 किलोमीटर जामिया जा सकता है तो पटौदी ज्यादा दूर नहीं है।

    एक टीवी चैनल से बात करते हुए आरोपी गोपाल ने कबूला था कि जामिया में उसने फायरिंग की थी। उस वक्त मैं सविंधान के हिसाब से नाबालिग था, मैं देश विरोधियों को संदेश देना चाहता था, इसलिए फायरिंग की, जेवर से पिस्टल लेकर गया था, जामिया में पुलिस पर हमला हो रहा था, शरजील जैसे राष्ट्र विरोधी हमला कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+