MP News: बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर बांधी राखी, स्नेह और अपनत्व से भावुक हुआ बालाघाट
बालाघाट में, बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त किया। सीएम ने रक्षा बंधन को प्यार, विश्वास और सुरक्षा के त्योहार के रूप में महत्व दिया, जो भाई-बहन के भावनात्मक और सामाजिक रिश्ते को उजागर करता है।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति बहनों का स्नेह और आत्मीयता देखने को मिली। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने भी बहनों के इस आत्मीय स्नेह को भावपूर्वक स्वीकार करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का भी पर्व है। रक्षाबंधन के अवसर पर बालाघाट में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक और सामाजिक महत्ता भी देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications
