Raksha Bandhan: बीएसएनएल का खास 'राखी' ऑफर, 399 रुपये में 74 दिनों के लिए डेटा-कॉलिंग सब अनलिमिटेड
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर टेलीकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों के लिए खास 'राखी ऑफर' लेकर आई है। जिसमें बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर्स को 399 रुपये के नए रिचार्ज पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डाटा, एसएमएस के साथ-साथ फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इस नए प्लान की वैधता अवधि 74 दिनों की होगी। माना जा रहा है कि बीएसएनएल अपने प्रतिद्वंदी जियो, वोडाफोन और एयरटेल से मुकाबले के लिए ये खास ऑफर लेकर आई है।

रक्षाबंधन पर बीएसएनएल का STV399 ऑफर
बीएसएनएल के राखी ऑफर का फायदा दिल्ली और मुंबई के प्रीपेड यूजर्स उठा सकेंगे। 26 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से बीएसएनएल यूजर्स STV399 (स्पेशल टैरिफ वाउचर) प्लान का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। इसी दिन से राखी ऑफर की शुरूआत होगी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी ये साफ नहीं किया गया है कि ये ऑफर कितने दिनों तक चलेगा।

अनलिमिटेड फोन कॉल, एसएमएस, डेटा की मिलेगी सुविधा
बीएसएनएल के STV399 ऑफर में यूजर्स अनलिमिटेड फोन कॉल, एसएमएस, डेटा की सुविधा उठाएंगे। इसके साथ-साथ एक और खास सुविधा भी उन्हें मिलेगी। ये सुविधा पर्सनलाइज्ड रिंग बैक ट्यून (PRBT) की है। इसमें यूजर्स वैलिडिटी के दौरान जितनी बार चाहें, किसी नए गाने को अपनी कॉलर ट्यून बना सकते हैं। इस ऑफर का फायदा मुंबई और दिल्ली बीएसएनएल यूजर्स उठा सकते हैं।

क्या बोले बीएसएनएल के सीएमडी
बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने बयान जारी करके कहा कि रक्षाबंधन भाईयों और बहनों के बीच असीमित प्यार और स्नेह का त्योहार है। इस त्योहार की भावना के अनुरूप बीएसएनएल ने खास राखी ऑफर STV399 को लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत प्रीपेड यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा की सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications