अगले साल फिर से शादी करेंगी राखी सावंत, बोलीं- मेरी सुहागरात में मत आ जाना

मुंबई, 20 जुलाई। बिग बॉस में अपना जलवा दिखा चुकी राखी सावंत अक्सर अपने अलग-अलग बयान और पैपारैजी वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने राहुल वैद्या और दिशा परमार की शादी में शिरकत की और दिशा को डायमंड का नेकलेस गिफ्ट किया। राहुल और दिशा की शादी काफी धूमधाम से हुई, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई। जिसके बाद राखी सावंत का भी इसी तरह से शादी करने का मन करने लगा है।

पति शादी के लिए तैयार

पति शादी के लिए तैयार

राहुल और दिशा की शादी देखकर राखी भी अब शादी करना चाहती हैं। राखी ने कहा कि मैं अगले साल फिर से शादी कर रही हूं। मैंने अपने पति से बोला है कि मैं अंबानी की तरह शादी करना चाहती हूं। मेरे पति शादी के लिए तैयार भी हैं और उन्होंने कहा कि अगले साल हम शादी करेंगे क्योंकि यह साल अच्छा नहीं है ना, 2021 कोरोना की वजह से ठीक नहीं है।

अंबानी की तरह करना चाहती हूं शादी

अंबानी की तरह करना चाहती हूं शादी

जब मीडिया के फोटोग्राफर्स के सामने राखी सावंत आई तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को अपनी शादी में आने का न्योता तक दे डाला। राखी सावंत से जब एक फोटोग्राफर ने पूछा कि अब तो शादी में कम लोग और खर्चा ज्यादा होता है तो राखी ने कहा कि आजकल वेडिंग प्लानर लोग ही खर्चा कराते हैं। मैं अगले साल शादी कर रही हूं। मेरे पति से बात हो गई है। मैंने अपने पति से को बोला है और वो तैयार भी हैं। अभी देखो राहुल और दिशा की शादी 4-5 दिन तक चली मैंने कभी बी ऐसी शादी नहीं देखी।

 अगले साल करूंगी शादी, सुहागरात में मत आ जाना

अगले साल करूंगी शादी, सुहागरात में मत आ जाना

राखी सावंत ने कहा कि मैंने अपने पति से बोला है,वो तैयार हैं बोले अगले साल हम शादी करेंगे। अगले साल मेरी शादी देखना, मैं भी मेंहदी लगवाऊंगी, हल्दी लगवाऊंगी। मैं भी बहुत सारी चीजें लगवाऊंगी। मेरे पति ने बोला है कि अगले साल मैं फ्री हो जाऊंगा। ये 2021 अच्छा नही है, माहौल अच्छा नहीं है। सुबह मेंहदी, दोपहर को हल्दी, शाम को रिसेप्शन और बाद में हनीमून सुहागरात। लेकिन तुम लोग उधर मत आ जाना। तुम लोग पूरा दिन उधर रह सकते हो लेकिन सुहागरात पर मत चले आना।

 2019 में शादी का दावा

2019 में शादी का दावा

गौरतलब है कि राखी सावंत ने 2019 में दावा किया था कि उन्होंने शादी कर ली है। राखी की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमे उनकी मांग में सिंदूर है, हाथ में मेंहदी लगा रखी है। लेकिन उनके पति तस्वीर में नहीं दिखाई देते हैं। इस सस्पेंस वाली शादी को लेकर राखी काफी सुर्खियों में रहीं। लेकिन शादी के बाद एक तरफ राखी जहां अगले साल फिर से शादी करना चाहती हैं तो उन्होंने हाल ही में मां बनने की इच्छा जाहिर की थी।

 मां बनना चाहती हैं राखी

मां बनना चाहती हैं राखी

एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा कि वह मां बनना चाहती हैं। इस दौरान राखी ने कहा कि औरतों को पीरियड्स की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें बच्चे कंसीव करने में भी काफी तकलीफ होती है। ऐसे में एक निश्चित उम्र के बाद मां बनना मुश्किल हो जाता है। राखी ने कहा कि बॉलीवुड में लंबे समय तक काम करने के लिए बच्चे पैदा करने के लिए अंडों को भविष्य के लिए फ्रीज करवाया जा सकता है। यह अच्छा विकल्प है। अब वक्त आ गया है मैं भी मां बनना चाहती हूं मैंने भी अपने अंडे फ्रीज करा रखे हैं। राखी ने दावा किया था कि उनकी शादी रितेश से हुई है और वह एनआरआई हैं।

 वजन को लेकर थी परेशान

वजन को लेकर थी परेशान

बता दें कि इससे पहले राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया था जिसमे वह अपने वजन को लेकर काफी परेशान दिख रही हैं। राखी कहती हैं कि मैंने अपनी डाइट ठीक की है, जिम भी जाती हूं लेकिन फिर भी मैं पता नहीं क्यों मोटी नजर आती हूं। राखी ने कहा कि खाना कम खाती हूं, डाइटिंग करती हूं लेकि पता नहीं क्यों मोटी नजर आती हूं।
तुम लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+