PM मोदी के प्रिंट वाली HOT ड्रेस पहनकर राखी ने खड़ा किया नया विवाद

नयी दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर से राखी ने पीएम मोदी को लेकर नया विवाद शुरू कर दिया है। राखी ने पीएम मोदी की प्रिंट वाली शॉर्ट ड्रेस पहनकर नए विवाद को जन्म दे दिया। राखी ने मोदी की फोटो से बनी ब्लैक ड्रेस पहनकर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। अब इस ड्रेस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंदील बलोच की हत्या से पहले भाई ने किया होगा रेप: राखी सावंत

 rakhi sawant

रविवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स द्वारा एक आयोजित एक कार्यक्रम में राखी ने इसी ड्रेस में शिरकत की। राखी ने अपनी इस ड्रेस में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आते ही वो वायरल हो गई। लोगों ने इस ड्रेस को लेकर न केवल राखी पर निशाना साधा बल्कि इसे लेकर मोदी सरकार पर भी चुटकियां लेने लगे। लोग राखी की ड्रेस को मेक इन इंडिया कॉस्ट्यूम बता रहे हैं।

रेप्ड वूमेन कमेंट: सलमान पर पीएम मोदी का हाथ, कुछ नहीं बिगड़ेगा: राखी सावंत

हलांकि ये पहला मौका नहीं है जब राखी इस तरह खबरों में आई हों। राखी कई बार खुद को पीएम मोदी का समर्थक बता चुकी हैं। वो कभी खुद को पीएम मोदी की बेटी बताती है तो कभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पीएम मोदी से सीख लेने की बात कही थी। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बैनर्जी की आत्महत्या के मामले के बाद राखी सीलिंग फैन तो बैन कराने के मांग को लेकर भी खबरों में रही थीं।

पीएम मोदी को अपनी प्रेरणा मानते हए राखी ने राजनीति में भी कदम रखा। लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी पॉलिटिकल पार्टी भी लांच की, जिसकी चुनाव चिन्ह उन्होंने हरी मिर्ची रखा था। हलांकि उन्हें इसमें तो कोई सफलता नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+