VIDEO: कड़ाही में सिक्कों को भून रहा था शख्स, चंद मिनट में बन गए नोट
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब-कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक टिकटॉक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कड़ाही में कुछ सिक्कों को रखकर उसे जलते चूल्हे के ऊपर भून रहा होता है। इसी दौरान महज चंद मिनटों में ये सिक्के नोट में बदल जाते हैं। सिक्कों के नोट में बदलते ही वो शख्स खुशी से लोट-पोट हो जाता है। इस वायरल वीडियो को एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे यूजर्स जमकर देख रहे हैं और साथ ही साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं।

सिक्के से रुपये में बदलने का टिकटॉक वीडियो वायरल
अपनी अजीबो-गरीब बयानबाजी और पहनावे को लेकर अकसर खबरों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने खुद कुछ नहीं कहा लेकिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वायरल वीडियो शेयर किया है। ये बेहद मजेदार टिकटॉक वीडियो है, जिसे राखी ने गुरुवार को शेयर किया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर करने के साथ ही ये वायरल वीडियो हजारों यूजर्स ने देख लिया है, साथ ही मजे भी ले रहे हैं।

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया VIDEO
राखी सावंत ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास वीडियो को शेयर किया है। इस मजेदार टिकटॉक वीडियो को देखें तो इसमें एक शख्स नजर आ रहा है जो कि कुछ सिक्कों को एक कड़ाही में रखकर उसे जलते हुए चूल्हे पर रखता है। चंद सेकंड में वो एक प्लेट से कड़ाही को ढकता है, फिर जैसे ही वो प्लेट हटाता है कड़ाही में सिक्कों की जगह नोट ही नोट नजर आने लगते हैं। यानी कड़ाही में रखे सिक्के नोट बदल जाते हैं। इतने सारे नोट अचानक कड़ाही में देखकर ये वो शख्स हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाता है। इसी दौरान वो खुद जमीन पर लेट जाता है।
आप भी देखिए ये वायरल टिकटॉक वीडियो
राखी सावंत के शेयर किए गए इस वीडियो को महज कुछ घंटे में ही करीब 47 हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) ड्रेस पहनकर फोटोशूट करवाया था। उसे लेकर वो खूब ट्रोल हुई थीं। बाद में राखी सावंत ने सफाई भी दी और कहा है कि उन्होंने गलती से वो ड्रेस पहन ली थी, उन्हें पता नहीं था कि ड्रेस इतनी पारदर्शी है। राखी ने कसम खाते हुए सारा दोष मीडिया की लाइट्स पर लगा दिया। उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ग्लैमर दिखाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने इस ड्रेस को चुना था।

हजारों बार देखा गया राखी सावंत का शेयर किया ये VIDEO
यही नहीं राखी सावंत उस समय भी सुर्खियों में आई जब उन्होंने सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल के साथ काम करने की इच्छा जताई। राखी सावंत का वीडियो सॉन्ग 'छप्पन छुरी' हाल ही में रिलीज हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें राखी ने कहा कि वो चाहती हैं कि इसी गाने को अब रानू मंडल अपनी आवाज में गाएं। राखी चाहती हैं कि रानू इस गाने का रिमिक्स वर्जन गाएं। गौरतलब है कि राखी पर फिल्माए गए ऑरिजनल सॉन्ग को मंदाकिनी बोरा ने गाया है। वीडियो सॉन्ग में राखी के अलावा मयुराक्षी बोरा और मोनिका सिंह भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications