राखी सावंत ने कैंसर से जूझ रही अपनी मां की तस्‍वीर साझा कर फैंस से की ये गुजारिश

राखी सावंत ने कैंसर से जूझ रही अपनी मां की तस्‍वीर साझा कर फैंस से की ये गुजारिश

नई दिल्‍ली। बिग बॉस 14 में टॉप फाइव में पहुंचने के बाद बॉलीवुड एक्‍ट्रेस राखी सावंत 13 लाख रुपए लेकर शो से बाहर निकल गईं। इसके पीछे राखी सावंत ने अपनी मां की बीमारी वजह बताई थी। वहीं अब शो से बाहर आने के बाद कैंसर से जूझ रही अपनी मां को देख राखी सावंत रो पड़ी और उन्‍होंने अपनी मां की सभी इमोशनल कर देने वाली तस्‍वीर साझा करते हुए अपने फैंस से कुछ गुजारिश की है।

राखी सावंत ने मां ये फोटो की शेयर

राखी सावंत ने मां ये फोटो की शेयर

बता दें बिग बॉस के घर में रहते हुए दर्शकों का जबरदस्‍त मनोरंजन कर रही राखी सावंत अपनी मां की बीमारी को लेकर बहुत परेशान हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अपनी मां जया की जो फोटो शेयर की है उसमें कीमोथेरेपी के बाद उनके बाल गायब दिख रहे हैं और वो काफी बीमार दिख रही हैं। कीमाथेरपी के बाद की इस तस्‍वीर को देखकर आपके भी आंसू निकल आएंगे।

राखी सावंत ने फैंस से की ये गुजारिश

राखी सावंत ने फैंस से की ये गुजारिश

इंस्‍टाग्राम पर अपनी मां जया की ये इमोशनल फोटो शेकर करते हुए इंस्‍टाग्राम पर मैसेज लिखते हुए गुजारिश की कि कृपया मेरी बीमारी मां के लिए प्रार्थना करें। वह कैंसर के इलाज से जूझ रही हैं। राखी की इस फोटो पर कई सेलेबेट्रीज ने कमेंट किया है जिनमें कनिका कपूर, देवोलीना भट्टाचार्जी, अदा खान, रश्मि देसाई समेत अन्‍य कलाकारों ने राखी सावंत की मां के लिए प्रार्थना की है। दवोलीना ने राखी के इस पोस्‍ट पर सात्‍वना देते हुए लिखा आंटी ठीक हो जाएंगी राखी। रश्मि देसाई ने लिखा- काम्या पंजाबी ने लिखा राखी तुम सबसे ऊपर और अनोखी हो। गणपति बप्पा सब ठीक करेंगे। तुमने जिंदगी को जीता है। राखी आप भगवान पर भरोसा करे सब ठीक होगा।

राखी सावंत के पति उठा रहे थे मां के इलाज का खर्च

राखी सावंत के पति उठा रहे थे मां के इलाज का खर्च

मालूम हो कि राखी सावंत ने बिग बॉस के घर में कहा था कि राखी सावंत के रहस्‍यमय पति रितेश उनकी मां के इलाज में लगे खर्चा उठा रहे हैं। वहीं राखी सावंत ने शो से बाहर आने के बाद ये भी कहा है कि उनकी शादी गैरकानूनी है क्‍योंकि उनके पति रितेश की पहले से ही बीबी और बच्‍चा था।

राखी सावंत ने मां की ये फोटो की शेयर

https://www.filmibeat.com/photos/kanadathi-serial-actress-sara-annai-hot-pics-71241.html?src=hi-oiSara Annai की इन HOT Pics को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+