पति रितेश को लेकर बोलीं राखी सावंत- वो मुझसे दोबारा शादी करना चाहते हैं क्योंकि...
मुंबई। अभिनेत्री राखी सावंत अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत हाल ही तक बिग बॉस में अपने कामों को लेकर चर्चा में थी। अब वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। राखी काफी समय से ये कह रही हैं कि उन्होंने रितेश नाम के शख्स से शादी कर ली है। हालांकि कभी वो रितेश को मीडिया के सामने नहीं लाई हैं। अब उनका कहना है कि रितेश और वो फिर से शादी करेंगे।

इस बार हम सबके सामने शादी करना चाहते हैं
राखी सावंत ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका रितेश से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। वो उनके साथ लगातार बातचीत करती हैं। राखी ने कहा, रितेश और मेरे बीच कोई तनाव नहीं है। हमने अपने मसलों को सुलझा लिया है। रितेश का कहना है कि वो मुझसे सबके सामने दोबारा शादी करना चाहते हैं। जिसमें दोस्त और मीडिया सब शामिल होंगे ताकि कोई हमारे रिश्ते को लेकर बातें ना बनाए।

वीजा मिलते ही रितेश आएंगे भारत
राखी का कहना है कि रितेश विदेश में हैं और वीजा को लेकर दिक्कत आ रही है। जैसे ही उनको वीजा मिलता है, वो भारत आएंगे। मैं बस इंतजार कर रही हूं कि वह आएं और हमारी शादी के बारे में सबके सामने बात करें। पहले भले उन्होंने मीडिया से बात नहीं की थी लेकिन अब वह सबके सामने हमारी शादी के बारे में सबसे बात करने को तैयार हैं। बता दें कि राखी ने कुछ समय पहले रितेश नाम के एनआरआई से शादी कर लेने की बात कही थी। बाद में उन्होंने कहा था कि रितेश पहले से ही शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। जिसके चलते उनका रिश्ता खराब हो गया है। अब एक नई बात राखी ने बताई है।

ओटीपी प्लेटफार्म पर भी दिखेंगी राखी
हाल ही में बिग बॉस में भाग लेने वाली राखी सावंत जल्द ही ओटीपी प्लेटफार्म पर भी दिखेंगी। अपनी नई वेब सीरज में राखी नए अवतार में नजर आने वाली हैं। राखी सावंत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर डेब्यू करने का फैसला किया है। राखी सावंत जो वेब सीरीज कर रही हैं उसका नाम तवायफ बाजार ए हुस्न है।












Click it and Unblock the Notifications