Rakhi Sawant ने शिल्पा शेट्टी के पति Raj Kundra को लेकर किया 'ब्लैकमेलिंग' का दावा, बोलीं- शर्म करो
मुंबई, 20 जुलाई। मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों कानूनी पचड़े में बुरे फंसे हुए हैं। उनके ऊपर अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर रिलीज करने का आरोप लगा है, इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है, बीते सोमवार राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और उनके पति ट्रेंड हो रहे हैं। कई लोग राज कुंद्रा पर लगे आरोपों को सही मान उनके लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं तो, वहीं राखी सावंत ने उनका बचाव कर सबको हैरान कर दिया।

राज कुंद्रा के सपोर्ट में आईं राखी
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत टीवी हो या फिल्म जगत, हर मुद्दे पर अपने विचार दुनिया के सामने रखती हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर जब इनती बड़ी खबर सामने आई तो पैपराजी ने इस मामले पर उनकी भी प्रतिक्रिया मांगा। राखी ने ना सिर्फ अपने बयान से सभी को हैरान किया बल्कि शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ भी की। राखी सावंत ने राज कुंद्रा का समर्थन करते हुए यह भी दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है।

'मैं मान ही नहीं सकती, राज ने ऐसा कुछ किया'
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भइयानी द्वारा पोस्ट किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में राखी कहती हैं, 'दोस्तों क्या आपको नहीं लगता शिल्पा शेट्टी जी ने इनता हार्डवर्क किया है इंडस्ट्री में और उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उनको एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। उनकी फैमली में दखलंदाजी करके उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा ने ऐसा कुछ भी किया होगा।'

राज को कोई ब्लैकमेल कर रहा है: राखी
राखी ने आगे कहा कि राज कुंद्रा एक इज्जतदार इंसान है, हमारी शिल्पा शेट्टी के पति, हमें उनको इज्जत करनी चाहिए। वो एक बिजनेसमैन है, कोई उनको ब्लैकमेल कर रहा है और हमारी शिल्पा शेट्टी का नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उनके शांति से जीने दो उनका एक बेटा है...बेटी है, शर्म करो यार। आप लोग एक अच्छे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हो, कुछ पैसों के लिए। मुझे रोना आ जाता है ऐसी बातों पर...राज कुंद्रा को बदनाम करने कोशिश मत करो।

शिल्पा-कुंद्रा के लिए अपनी जान भी दे सकती हूं
राखी सिर्फ यहीं नहीं रुकीं उन्होंने राज और शिल्पा को ट्रोल करने वालों को भी आड़े हाथ लिया। राखी कहती हैं, 'राज अच्छे इंसान है, शिल्पा शेट्टी खुद योगा गुरू हैं...मुझे याद है उन्होंने राकेश रोशन का गाना मुझे दिया था...टुक टुक देखें, ये सॉन्ग उनका (शिल्पा) था। शिल्पा ने राकेश रोशन को फोनकर मुझे ये गाना दिलवाया था, वो इतनी अच्छी लेजेंड हैं, ऐसे इंसानों के लिए मैं आज अपनी जान भी दे सकती हूं, शर्म करो, शेम ऑन यू गाइज।'

क्या है मामला
आपको बता दें कि राज कुंद्रा पर राज पर ये कार्रवाई अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप के माध्यम से लोगों को दिखाने के मामले में की गई है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि राज ही इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। साथ ही इसके संबंध में उनके पास पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले में इस साल फरवरी में केस दर्ज कराया गया था। राज के खिलाफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बयान दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications