इस लड़के ने किया राखी के पति को देखने का दावा, बोला- जीजू, बहुत हैंडसम और अमीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सांवत लगातार अपनी सीक्रेट शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं, इस शादी के बहुत सारे पहलू ऐसे हैं, जो कि समझ के परे हैं, हालांकि राखी ने मीडिया में बयान दिया है कि उन्होंने रितेश नाम के एनआरआई से शादी की है, हालांकि जब उनके पति को लेकर सवाल उठने लगे तो राखी ने सफाई पेश की है, राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है, जिसका दावा है कि उसने राखी सावंत के पति रितेश को देखा है, यही नहीं ये लड़का वीडियो में रितेश को 'जीजू' कहता दिख रहा है और रितेश के बारे में कई खुलासे भी कर रहा है।

राखी सावंत के पति को बताया 'जीजू'

राखी सावंत के पति को बताया 'जीजू'

राखी सावंत द्वारा 25 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़का ऑरेंज टीशर्ट पहने नजर आ रहा है, जो ये कह रहा है कि हाय राखी मैम, आज मैंने रितेश जीजू को अपनी आंखों से देखा, वो देखने में बहुत ज्यादा हैंडसम हैं, आप लोग यकीन नहीं करोगे, वो बहुत ज्यादा रिच हैं, उनके पास इतने ज्यादा डॉलर्स हैं पाउंड्स हैं कि आज वो उछाल रहे थे उनको हवा में', आप लोगों को लगता है कि राखी मैम की शादी नकली है, लेकिन जिस दिन आप लोग अपनी आंखों से देखोगे उस दिन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

इसलिए नहीं दिखाई पति की तस्वीर

बता दें कि राखी ने इससे पहले मीडिया के सामने कहा था कि उन्हें इस बात का डर है कि अगर उनके पति रितेश, जो कि एक बिजनेसमैन हैं, वो मीडिया के सामने आएंगे तो लोग उन्हें नजर लगा देंगे इसलिए वो मीडिया के सामने अपने पति को लाने में डर रही हैं, हालांकि राखी ने ये भी कहा कि उनके पति भी मीडिया के सामने नहीं आना चाहते हैं।

राखी ने दिखाया था मंगलसूत्र

राखी ने दिखाया था मंगलसूत्र

इस बातचीत के दौरान राखी ने अपना मंगलसूत्र दिखाते हुए कहा था कि शादी में तो काफी बड़ा मंगलसूत्र था लेकिन डेली वेयर के लिए मैंने छोटा सा मंगलसूत्र पहना है, मुझ पर निखार आया है, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लाइफ में बहुत अच्छा लड़का आएगा, मैंने बहुत इंतजार किया और मैं भगवान का धन्यवाद देना चाहूंगी कि मुझे इतना अच्छा लड़का दिया।

लोगों को राखी पर नहीं हो रहा है भरोसा

हालांकि राखी के बयान पर उन्हें काफी निगेटिव कमेंट्स मिले थे, कोई कह रहा था कि हमें तुम्हारी शादी पर भरोसा नहीं है तो कुछ लोगों ने राखी को ही फेक बता दिया और इस बार भी कुछ लोगों ने लड़के के दावे को गलत ही ठहरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+