Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने कुंभ पहुंची राखी सावंत, कहा- पाप धोने आई हूं

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उनकी मांग में किसके नाम का सिंदूर लगा है तो उन्होंने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और अक्सर अपनी अजीबोगरीब बातों को लेकर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राखी सावंत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले (Prayagraj Kumbh Mela 2019) में पहुंची हैं। इस दौरान राखी ने कुंभ मेले के इंतजाम देखकर जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की तो वहीं मीडिया को चौंकाया भी। दरअसल राखी सावंत कुंभ मेले में पूरे सोलह श्रंगार करके पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी भरा हुआ था। हालांकि जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्होंने मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाया हुआ है तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।

'अभी तक कुंवारी ही हूं'

'अभी तक कुंवारी ही हूं'

प्रयागराज के कुंभ मेले में पहुंचीं राखी सावंत सोलह श्रंगार किए हुए और दुल्हन के लिबास में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। राखी को इस तरह दुल्हन के लिबास में देखकर लोग चौंक गए। पत्रकारों ने जब राखी से पूछा कि क्या उनकी शादी हो गई है, तो उन्होंने जवाब दिया कि वो अभी तक कुंवारी ही हैं। राखी ने कहा, 'प्रयागराज एक पवित्र नगरी है, इसलिए वो कुंभ मेले में एक भारतीय नारी की तरह पारंपरिक वेश में यहां आई हैं। मुझे काफी तेज और बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, तो आज मैं संगम में अपने पाप धोना चाहती हूं। मैं मां गंगा से प्रार्थना करूंगी कि वो मुझे अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की शक्ति दें।'

'पायलट बाबा ने बुलाया है'

'पायलट बाबा ने बुलाया है'

राखी सावंत ने कहा, 'कुंभ मेले में आने के लिए मुझे पायलट बाबा ने निमंत्रण दिया था और इसलिए आज मैं यहां आई हूं। मैंने कई बार कुंभ में आने के बारे में सोचा लेकिन हर बार यही सोचकर रुक गई कि वहां मेले में भीड़ बहुत होगी। इस बार मैंने हिम्मत जुटाई और पायलट बाबा के कहने पर यहां आई। कुंभ मेले में काफी अच्छे इंतजाम किए गए हैं। यहां आंकर मुझे साधु-संतों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।' राखी सावंत प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अपने दोस्तों के साथ रुकी हुईं हैं। राखी ने अपने कुंभ जाने की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं। कुंभ में राखी सावंत के साथ अभिनेता सुदेश बैरी भी पहुंचे।

शादी के जरिए बटोरीं थी सुर्खियां

शादी के जरिए बटोरीं थी सुर्खियां

आपको बता दें कि राखी सावंत अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वो उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए वेडिंग इन्विटेशन अपलोड किया था। राखी सावंत ने कहा कि वो इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल से बहुत जल्द शादी करने जा रही हैं। राखी और दीपक कलाल ने इस शादी को लेकर कई वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। हालांकि हमेशा की तरह यह राखी का पब्लिसिटी स्टंट ही निकला और दोनों ने शादी नहीं की। राखी अक्सर इसी तरह की अजीबोगरीब बातों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+