Reader's Opinion: राखी और राज ठाकरे जैसे लोग सत्ता में तो देश गर्त में ..
लखनऊ के एचडीएफसी बैंक में काम करने वाली कविता चौधरी, रीना श्रीवास्तव और मोनिका छाबड़ा ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि आज मैंने टीवी पर आयटम गर्ल राखी सावंत और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को देखा।
Pics: हरी मिर्च की तरह काफी तीखा है राखी सांवत का चुनाव प्रचार...
दोनों की बाते सुनकर ऐसा लगा जैसे कि दोनों या तो देश की जनता को उल्लू समझते हैं या फिर अपने आप को जरूरत से ज्यादा बुद्धिमान। जहां राखी सावंत की बातें बे-सिर-पैर की थीं वहीं राज ठाकरे एबीपी के घोषणा पत्र कार्यक्रम में ऐसे लोगों से बात कर रहे थे जैसे कि वो कहीं के राजा-महराजा हों।
राज ठाकरे कि किसी भी बात में शालीनता नहीं थी। इसलिए अगर ऐसे लोग सत्ता में आ गये हैं तो देश गर्त में चला जायेगा और जहां केवल अंधेरा-ही अंधेरा होगा।
मालूम हो कि राखी सांवत निर्दलीय रूप में मुंबई पूर्व से चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं मनसे ने महाराष्ट्र की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़े किये हैं और मोदी को खुला समर्थन देने की बात कही है।













Click it and Unblock the Notifications