ड्रामाक्वीन राखी सांवत का नया ड्रामा, PM मोदी से मांगा Birthday Gift
नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने अजीबोगरीब कारनामे की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें यह पता है कि कैसे सुर्खियों में बने रहा जाए। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति को लेकर जानकारी साझा करती हैं, जिसके चलते लोग उनका मजाक भी उड़ाते रहते हैं। हाल ही में राखी ने मीडिया के बीच अपना जन्मदिन मनाया और इस बात का खुलासा किया है कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिर्फ एक ही ख्वाहिश है कि कि जिस तरह से उन्होंने जम्मू कश्मीर को जीता है उसी तरह वह पाकिस्तान पर भी जीत दर्ज करें।

पाकिस्तान पर जीत दर्ज करें पीएम मोदी
जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, राखी सावंत चाहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान पर जीत दर्ज करें। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत से जब पूछा गया कि आप अपने जन्मदिन पर क्या ख्वाहिश है जो पूरी होते देखना चाहती हैं। इसके जवाब में तपाक से राखी ने कहा कि मेरी सिर्फ एक ही इच्छा है कि जिस तरह से हमने कश्मीर पर जीत दर्ज की उसी तरह से पाकिस्तान पर भी हम जीत दर्ज करें। मोदी जी रॉक्स। इसके बाद राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केक नारे लगाने शुरू कर दिए।

जल्द बच्चा चाहती हैं
इसके बाद राखी सावंत ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए फिर से अपने पति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके पति रितेश काफी अच्छे इंसान हैं। राखी ने बताया कि जल्द ही एक बच्चा चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरी दूसरी इच्छा है किक 2020 तक मैं गर्भवती हो जाऊं और मेरा एक बच्चा हो। राखी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी एक बेटी हो और वह दुनिया की सबसे ग्लैमरस लड़की होगी।

खुद किया था शादी का खुलासा
बता दें कि कुछ समय पहले राखी सावंत ने अपने पति की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमे उन्होंने बताया कि उन्होंने यूके में रहने वाले रितेश से शादी कर ली है। राखी ने बताया कि मेरी शादी 20 जुलाई को हो चुकी है, मैं काफी डर गई थी, इसलिए शांत थी और अपनी शादी को छिपा रही थी। राखी ने दावा किया है कि उनके पति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं और स्वभाव से काफी शर्मीले हैं।












Click it and Unblock the Notifications