राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर किया 25 पैसे की मानहानि का मुकदमा

मुंबई। राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का केस किया है। दोनों अभिनेत्रियां काफी समय से एक-दूसरे के खिलाफ बोल रही है लेकिन अब ये मामला कोर्ट में भी पहुंच गया है। राखी ने तनुश्री को 25 पैसे की मानहानि का नोटिस भेजा है। राखी का कहना है कि तनुश्री ने उन्हें बड़बोला और पब्लिसिटी का भूखा कहा था, जिससे उनकी छवि खराब हुई।

इसलिए किया 25 पैसे का केस

इसलिए किया 25 पैसे का केस

राखी ने कहा है कि तनुश्री के माता-पिता को पैसा देना होगा और वो उन पर बोढ नहीं डालना चाहतीं इसलिए 25 पैसे का नोटिस भेजा है। राखी का कहना है कि तनुश्री ने मुझ गलत आरोप लगाए हैं, मेरी छवि खराब की है। इसके जवाब में राखी सावंत ने महाराष्ट्र के दिंडोशी कोर्ट में तनुश्री दत्ता के खिलाफ 25 पैसे का मानहानि का केस किया है। राखी का कहना है कि वो इसके बाद क्रिमिनल डिफेमेशन का केस भी करेंगी।

राखी तनुश्री पर लगा चुकी हैं कई आरोप

राखी तनुश्री पर लगा चुकी हैं कई आरोप

राखी सावंत इससे पहले तनुश्र को लेस्बियन, ड्रग एडिक्ट कह चुकी हैं और उन पर अपने रेप का आरोप भी लगा चुकी हैं। राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अब ये कहना काफी जरूरी हो गया है। मैं बताती हूं तनुश्री ने मेरा रेप किया है वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार, मेरे साथ अत्याचार हुआ है। इस पर तनुश्री ने राखी को पैसों और सेक्स का भूखी बेवकूफ बताया था। तनुश्री ने कहा था कि क्या राखी ने अपने दिमाग पर भी प्लास्टिक सर्जरी करा ली है?

दोनों के बीच ऐसे शुरू हुआ विवाद

दोनों के बीच ऐसे शुरू हुआ विवाद

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म सेट पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। तनुश्री फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में एक आइटम नंबर कर रहीं थीं। पाटेकर की हरकतों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद ये गाना राखी ने किया। तनुश्री के आरोपों के बाद राखी लगातार उन पर हमलावर हैं और उन्हें झूठी कह रही हैं। राखी का कहना है कि मीटू कैंपेन और फिल्मों में औरतों के यौन उत्पीड़न की बात गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+