ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत का नया हंगामा, बोलीं, 'अब मैं डोनाल्‍ड ट्रंप की बहू हूं'

मुंबई। ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत जब बोलती हैं तब कुछ न कुछ विवाद खड़ा कर देती हैं। उनके चटखारेदार बयानों में अब एक नया बयान जुड़ गया है। राखी ने इस बार खुद को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बहू करार दे दिया है। राखी ने यह बात उस समय कही जब वह अपने भाई की फिल्‍म 'मुद्दा 370' के म्‍यूजिक लॉन्‍च पर आई थीं। राखी उस समय लगातार खबरों में बनी हुई हैं जब से उन्‍होंने अपनी शादी होने का ऐलान किया था। राखी ने उस समय खलबली मचा दी थी जब उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर शादी की तस्‍वीरें पोस्‍ट की थीं। राखी की मानें तो उनकी शादी यूके के बिजनेसमैन रितेश से हो चुकी है।

'मेरी शादी की पार्टी मोदीजी देंगे'

'मेरी शादी की पार्टी मोदीजी देंगे'

राखी ने अपने भाई की फिल्‍म के म्‍यूजिक लॉन्‍च पर कहा कि उन्‍होंने कहा कि अब वह अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बहू हैं। राखी से रिपोर्ट्स ने पूछा था कि उन्‍होंने अपनी शादी की पार्टी क्‍यों नहीं दी? इस पर उनका जवाब था कि आ‍जकल हर चीज का दाम बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है। इसके बाद उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। राखी ने कहा, 'आपको मेरी शादी की पार्टी मोदीजी देंगे।' इसके बाद राखी बोलीं, 'क्‍योंकि अब मैं डोनाल्‍ड ट्रंप की बहू हूं इसलिए पीएम मोदी उनकी शादी का रिसेप्‍शन होस्‍ट करेंगे।'

20 जुलाई को हुई है शादी!

20 जुलाई को हुई है शादी!

राखी ने कुछ माह पहले शादी के जोड़े में अपनी कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की थीं। मगर अफवाह बढ़ते देख राखी ने तुरंत ही इन दावों को खारिज कर दिया कि उनकी शादी हुई है। अगस्‍त में राखी ने इस बात को स्‍वीकार किया कि उनकी शादी हो चुकी है और उनके पति यूके में रहने वाले एक एनआरआई हैं। राखी ने कहा था, 'हां, मेरी शादी 20 जुलाई को हो चुकी हैं। मैं डर गई थी इसलिए शांत थी और शादी को छिपा रही थी।'

ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं पति

ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं पति

राखी ने अपने इंटरव्‍यू में कहा था, 'मेरे पति डोनाल्‍ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं।' उनकी मानें तो पति रितेश मीडिया से शर्माते हैं और उन्‍हें मीडिया का अटेंशन जरा भी पसंद नहीं है। राखी की मानें तो शादी में फैमिलीज अहम होती हैं दुनिया का कोई काम नहीं होना चाहिए। राखी ने अपने पति को एक वंडरफुल और सुलझा हुआ इंसान बताया था।

राखी के पति बोले जल्‍द मां बनेंगी राखी

राखी के पति बोले जल्‍द मां बनेंगी राखी

अभी तक किसी ने रितेश को नहीं देखा है। राखी के इस 'मिस्‍ट्री मैन' ने कुछ समय पहले वेबसाइट स्‍पॉटब्‍वॉय इंटरव्‍यू दिया था। रितेश ने बताया था कि राखी ने जो कुछ भी मीडिया को बताया है वह सब सही है। उनकी शादी हो चुकी है और जल्‍द ही उनके बच्‍चे भी होंगे। रितेश ने इस इंटरव्‍यू में कहा था कि प्रभु चावला के साथ राखी को दिया एक इंटरव्‍यू देखते ही वह उनके दिवाने हो गए थे। राखी की मानें तो रितेश उनके फैन रह चुके हैं और उन्‍होंने ही शादी के लिए प्रपोज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+