ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर बोलीं राखी सावंत- जब लाइट पड़ी तो पता चला मेरा तो 'सबकुछ' ही दिख रहा
मुंबई। अपनी अजीबो-गरीब बयानबाजी और पहनावे को लेकर अकसर विवादो में रहने वाली राखी सावंत अब नई मुसबित में फंस गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) ड्रेस पहनकर फोटोशूट करवाया था। उसे लेकर वो खूब ट्रोल हुई थीं। अब राखी सावंत ने सफाई दी है और कहा है कि उन्होंने गलती से वो ड्रेस पहन ली थी, उन्हें पता नहीं था कि ड्रेस इतनी ट्रांसपैरेंट है। राखी ने कसम खाते हुए सारा दोष मीडिया की लाइट्स पर लगा दिया। उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ग्लैमर दिखना चाहती थीं इसलिए उन्होंने इस ड्रेस को चुना था।

कसम खाकर कहती हूं- मुझे नहीं पता था ड्रेस इतना ट्रांसपैरेंट है
मीडिया से बातचीत करते हुए राखीस सावंत ने कहा मैं कसम खाती हूं, मुझे जब मेरे डिजाइनर ने ड्रेस दिया तो मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वो इतना ट्रांसपेरेंट होगा क्योंकि जब आप गाउन पहनते हो, 25 किलो का इतना वेट था, डायमंड लगे हुए थे उसपे लेकिन जब मीडिया की सारी लाइट मेरे गाउन पे आई तो मुझे पता चला कि इसमें तो मेरा पूरा बॉडी दिख रहा है।' राखी सावंत ने आगे कहा कि मैं रोजी-रोटी की कसम खा रही हूं मुझे सच में नहीं पता था कि गाउन ऐसा था। मेरी मां की कसम, मैं कल सुबह का सूरज न देखूं मुझे बिलकुल नहीं पता था कि ड्रेस इतना ट्रांसपेरेंट होगा वरना मैं कभी न पहनती।'

मैं हसबैंड से इतना प्यार करती हूं कि उन्हें हर्ट नहीं कर सकती
राखी ने यह भी कहा, 'मैंने कभी नहीं चाहा कि मैं शादी के बाद ऐसा कुछ वल्गर पहनूं या जिससे... मुझे दुनिया से प्रॉब्लम नहीं है, मुझे किसी मीडिया से प्रॉब्लम नहीं है। मैं अपने हस्बैंड से इतना प्यार करती हूं कि उनके लिए जान दे सकती हूं। मैं मेरे हस्बैंड और इन-लॉज को कभी हर्ट नहीं कर सकती फिर भी मैं उनसे माफी मांगती हूं मेरी गलती नहीं थी वो सारी मीडिया के कैमरा के लाइट मेरे बॉडी पे आई और वो ट्रांसपैरेंसी मेरे कॉस्ट्यूम की दिखी। '

राखी सावंत ने रानू मंडल के साथ काम करने की इच्छा जाहिर किया
रानू मंडल के साथ राखी सावंत ने काम करने की इच्छा जताई है। राखी सावंत का वीडियो सॉन्ग 'छप्पन छुरी' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में राखी दिन रात एक एक की हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी चाहती हैं कि इसी गाने को अब रानू अपनी आवाज में आए। राखी चाहती हैं कि रानू इस गाने का रिमिक्स वर्जन गाए। गौरतलब है कि राखी पर फिल्माए गए ऑरिजनल सॉन्ग को मंदाकिनी बोरा ने गाया है। वीडियो सॉन्ग में राखी के अलावा मयुराक्षी बोरा और मोनिका सिंह भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications