Rakesh Tikait की चेतावनी- अगली बार आंदोलन में बैरीकेड हुई तो उसे तोड़ा जाएगा

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इन दिनों हर जगह घूम-घूमकर तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों को एकजुट कर रहे हैं। इस दौरान राकेश टिकैत सरकार को अपनी ताकत का अहसान कराना भी नहीं भूलते। अब राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले आंदोलन में कोई बैरीकेड मिला तो उसे तोड़ दिया जाएगा।

Rakesh Tikait

राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि अगली बार किसान संसद के लिए कूच करेंगे। टिकैत ने हाल ही में अपनी एक रैली में संसद पर मंडी लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सरकार कहती है कि वह एमएसपी पर फसल खरीद रही है तो अगली बार किसान अपनी फसल लेकर संसद पर पहुंचेगा और वहीं बेचेगी। टिकैत ने ये भी कहा है कि अगली बार आंदोलन में 4 लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टर आएंगे।

बताया आंदोलन का फॉर्मूला
राकेश ने ट्वीट कर लिखा देश में "जो अगला आंदोलन होगा उसमें कहीं बैरीकेडिंग नहीं होनी चाहिए। अगर बैरीकेडिंग होगी तो उसे तोड़ा जाएगा। फसलों के फैसले किसान करेगा।"

टिकैत ने ट्रैक्टर को किसान का टैंक बताते हुए किसानों से अपील की है कि हर गांव से एक ट्रैक्टर और 15 किसान 10 दिन के लिए भेजे जाएं। उन्होंने आंदोलन का फॉर्मूला बताते हुए कहा "कारों से आंदोलन नहीं चलते।"

सरकार को कहा कठपुतली
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय में अच्छा असर रखने वाले किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोलते हुए इसे उद्योगपतियों के हाथ की कठपुतली बताया। टिकैत ने कहा "सरकार वही कर रही है जो उद्योगपति कह रहे हैं।" सरकार ने पहले गोदाम बना दिए, बाद में कानून बनाया है।

टिकैत का कमेंट उनके बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार की चुप्पी इशारा करती है कि किसान आंदोलन के खिलाफ कदम उठाने की तैयारी कर रही है। भारतीय किसान यूनियन नेता ने कहा केंद्र सरकार को प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत के लिए प्रस्ताव लेकर आना चाहिए। टिकैत आरोप लगाते रहे हैं कि राजधानी में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान सरकार ने परेशानी पैदा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+