Bharat Bandh: राकेश टिकैत बोले-भारत बंद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ताकि लोगों को न हो असुविधा

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्‍ली की सीमाओं पर आंदोलन का आज 12वां दिन है। सिंघु बॉर्डर पर कड़ी ठंड में किसान डटे हुए हैं। किसानों ने मंगलवार, 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है जिसे विपक्षी पार्टियों का पूरा समर्थन प्राप्‍त है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी व महाराष्‍ट्र, बिहार, तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश व जम्‍मू-कश्‍मीर की 10 पार्टियों ने संयुक्‍त बयान जारी कर भारत बंद को अपना समर्थन दिया है।

Rakesh Tikait says Bharat Bandh is from 11 am to 3 pm, symbolic protest to register our opposition

Recommended Video

    Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ Bharat Bandh में शामिल नहीं होगा CAIT | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और हम इसे ऐसे ही जारी रखेंगे। कल का भारत बंद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। यह हमारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है जिसके जरिए हम यह बताना चाहते हैं कि हम भारत सरकार की पॉलिसी के विरोध में हैं।' उन्‍होंने आगे कहा, 'आम जनता को इससे परेशानी न हो इसलिए भारत बंद की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी ताकि वे समय पर ऑफिस पहुंच सके।

    राकेश टिकैत ने कहा कि, ऑफिस में वर्क आवर 3 बजे खत्‍म हो जाता है। एंबुलेंस और विवाह समारोहों को बाधित नहीं किया जाएगा। लोग अपना कार्ड दिखाकर काम के लिए जा सकते हैं। अब सरकार बंद को लेकर सतर्क है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों के भारत बंद को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्य सुनिश्चित करें कि भारत बंद शांति पूर्वक हो और किसी भी तरीके की अप्रिय घटना ना हो।

    किसानों के ऐलान के बाद कांग्रेस, सपा, बसपा, डीएमके, आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। राजनीतिक दलों के अलावा कई यूनियनों ने भी भारत बंद के समर्थन की बात कही है। बता दें कि, बुधवार को किसान-सरकार के बीच फिर एक बैठक होनी है। अबतक किसानों और सरकार के बीच 5 राउंड की बैठक हो चुकी है लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+