करनाल में किसानों पर बरसी लाठियां तो भड़के राकेश टिकैत, बोले-देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा है

करनाल में किसानों पर बरसी लाठियां तो भड़के राकेश टिकैत, बोले-देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा है

नई दिल्ली, 29 अगस्त: हरियाणा के करनाल में शनिवार (28 अगस्त) को किसानों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं है। करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राकेश टिकैत ने कहा, देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है। देश में भी सरकारी तालिबानों के कमांडर मौजूद हैं। लेकिन इन कमांडरों की पहचान करनी होगी। जिन्होंने सर फोड़ने का आदेश दिया है, वहीं कमांडर है।

Rakesh Tikait

किसान नेता राकेश टिकैत रविवार को हरियाणा के करनाल पहुंच कर और शनिवार को पुलिस कार्रवाई में घायल किसानों से मुलाकात की है। राकेश टिकैत ने कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार घायल किसानों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने कहा, लाठीचार्ज का आदेश देने वाले करनाल सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को इसमें शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

राकेश टिकैत ने कहा, "इस घटना ने साबित कर दिया है कि वे बल की मदद से देश पर नियंत्रण करना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।" राकेश टिकैत ने करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा कथित तौर पर विरोध करने वाले किसानों के लिए पुलिस को निर्देश देते हुए कहा था, ''विरोध स्थल पर बैरिकेड्स पार करने की किसानों ने अगर कोशिश की तो उनके सिर फाड़ देना।''

एसकेएम किसान नेता दर्शन पाल ने कहा, "हम करनाल एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।'' उन्होंने कहा, पंजाब में सभी किसान संघ हरियाणा के किसानों के साथ एकजुटता से दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी सड़कों को बंद कर देंगे और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

किसानों ने दावा किया कि पुलिस लाठीचार्ज में कम से कम 10 किसान घायल हुए हैं। किसान करनाल में NH-44 पर बस्तर टोल प्लाजा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, इसी के पास के होटल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य इकाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+