राम मंदिर पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे बीजेपी सांसद राकेश सिन्‍हा, कांग्रेस को दी चुनौती

Recommended Video

      BJP Rakesh Sinha लाएंगे Ayodhya Ram Mandir पर Private Bill, मिला Sanjay Raut का साथ |वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद इस मामले पर राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। सरकार द्वारा इस मामले पर अध्यादेश लाने की सुगबुगाहट के बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने संकेत दिया है कि वे संसद के अगले सत्र में प्राइवेट मेंबर बिल ला सकते हैं। राकेश सिन्‍हा ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग बीजेपी-आरएसएस को उलाहना दे रहे हैं कि राम मंदिर की तारीख बताएं, क्या वे उनके प्राइवेट बिल का समर्थन करेंगे।

      राम मंदिर मामले पर राकेश सिन्‍हा ने किया ट्वीट

      राम मंदिर मामले पर राकेश सिन्‍हा ने किया ट्वीट

      चुनौती देने के अंदाज में राकेश सिन्‍हा ने ट्वीट किया और कहा कि समय आ गया है दूध का दूध पानी का पानी करने का। इस ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी और लालू प्रसाद यादव को भी टैग किया है। वहीं, शिवसेना का इस मामले पर कहना है कि अगर इस प्रकार का बिल संसद में पेश किया जाता है तो वह समर्थन करेंगे।

      कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

      हालांकि राकेश सिंहा अपने ट्वीट के कारण विपक्ष के निशाने पर आ गए। फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी को लगता है भगवान राम उन्हें 2019 में चुनाव जिताएंगे। जबकि चुनाव में अल्लाह या भगवान वोट नहीं देंगे, देश की जनता वोट करेगी। जबकि कांग्रेस विधायक रौशन बेग ने बीजेपी पर पलटवार किया और कहा कि चुनाव को देखते हुए वे अध्यादेश लाना चाहते हैं। वे हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना चाहते हैं। जीएसटी, तेल के दाम और नोटबंदी से लोग नाराज हैं तो अब बीजेपी के लोग राम मंदिर को मुद्दा बनाना चाहते हैं।

      राकेश सिन्‍हा ने दी है कांग्रेस को चुनौती

      राकेश सिन्‍हा ने दी है कांग्रेस को चुनौती

      रौशन बेग ने कहा कि मुस्लिम राम मंदिर के खिलाफ नहीं हैं। अगर राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। राम मंदिर भारत में ही बनना चाहिए। ये मामला कोर्ट में है इसलिए बीजेपी के लोग अब अध्यादेश लाने की कोशिश कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+