Rajya Sabha Paperless: संसद में नई परंपरा! सभापति जगदीप धनखड़ ने डिजिटल स्क्रीन पर काम शुरू किया, VIDEO
संसद के संपूर्ण डिजिटाइजेशन की दिशा में राज्य सभा पहल शुरू कर चुकी है। राज्य सभा के किसी सभापति ने पहली बार पेपरलेस तरीके से सदन की कार्यवाही का संचालन किया है। चेयरमैन जगदीप धनखड़ डिजिटल स्क्रीन पर काम करते दिखे।

Rajya Sabha Paperless बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाती दिख रही है। दरअसल, डिजिटाइजेशन देश की महत्वाकांक्षी सोच है। इसी दिशा में पहल करते हुए राज्य सभा के सभापति ने पहली बार पेपरलेस कार्यवाही का संचालन किया। संसद टीवी पर आए विजुअल में देखा गया कि सभापति जगदीप धनखड़ ने लैपटॉप स्क्रीन और आसन में लगी डिजिटल स्क्रीन की मदद से सभा की कार्यवाही का संचालन किया।
राज्य सभा में नई परंपरा की शुरुआत
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ बुधवार को सदन के कामकाज का संचालन करने के लिए पूरी तरह से डिजिटल हो गए हैं। पहली बार पूरी तरह से पेपरलेस होने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। डिजिटल स्क्रीन ऑपरेट करते दिखे जगदीप धनखड़ संसद में राज्य सभा के चेयरमैन की तरफ से एक नई परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है।
डिजिटाइजेशन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य
बता दें कि पहली बार दो साल पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल आम बजट पेश करने की शुरुआत की थी। इसे भी संसदीय परंपरा में नई शुरुआत की तरह देखा गया। अब सभापति के आसन पर इंस्टॉल कराई गई डिजिटल स्क्रीन भी संपूर्ण डिजिटाइजेशन के टारगेट की तरफ बढ़ते कदमों के रूप में देखा जा रहा है।
मोदी सरकार की डिजिटल बनने की अपील
गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया के आह्वान के तहत ही केंद्र सरकार लोगों से बैंकिंग लेनदेन में UPI और ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस को अपनाने की अपील कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications