खड़गे के भाषण का अंश हटाने पर राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही 13 मार्च तक स्थगित

राज्यसभा में भारी हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। खड़गे ने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिसे रिकॉर्ड से बाहर किया गया। इसी पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

rajya-sabha-opposition-ruckus-over-words-expunged-from-kharge-s-speech-house-adjourned-till-march-13

गौतम अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर सोमवार को राज्यभा की कार्यवाही बार-बार बाधित होने और विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से सभापति जगदीप धनकड़ ने सदन की कार्यवाही को 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। सोमवार को सदन की कार्यवाही पहले इसलिए स्थगित करनी पड़ी थी कि विपक्षी सांसदों ने कांग्रेस एमपी रजनी पाटिल के निलंबन को वापस लेने और अडानी ग्रुप पर लगाए जा रहे कथित आरोपों की जांच के लिए जेपीसी बनाए जाने की मांग को लेकर भारी हंगामा शुरू कर दिया। फिर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन के भाषण को लेकर हंगामा शुरू हो गया।

खड़गे के भाषण के अंश हटाने पर हंगामा
सोमवार को राज्यसभा में सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी दलों के सदस्यों ने आसन से विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को सदन में बोलने की अनुमति मांगी। जब सभापति ने खड़गे को बोलने की अनुमति दी तो ट्रेजरी बेंच से कई सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में, खड़गे की कुछ टिप्पणियों को आसन ने सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया।

आसन पर दबाव में काम करने का लगाया था आरोप
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने विपक्ष के नेता खड़गे से कहा, 'नेता प्रतिपक्ष आपने बहुत सारे शब्दों में संकेत दिया है कि आसन दबाव में कार्य कर रहा है। इन शब्दों को हटा दिया गया है। आप सदन में बने रहने के अपने अधिकारों का हनन कर रहे हैं। हर बार आप कह रहे हैं कि आसन दबाव में काम कर रहा है। ' खड़गे के भाषण के अंश हटाने पर सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

वेल में घुस आए थे कई सांसद
सदन की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, शक्ति सिंह गोहिल, सांसद संदीप पाठक और सांसद कुमार केतकर जैसे कई अन्य सांसद वेल में घुस आए, जिसपर आसन की ओर से उन्हें चेतवानी दी गई।

Recommended Video

    Jaya Bachchan के Rajya Sabha में कैसे बर्ताव की आलोचना | Adani | Jagdeep Dhankhar | वनइंडिया हिंदी

    राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक स्थगित
    सभापति धनकड़न ने कहा कि 'जानबूझकर बाधा पैदा की जा रही है और यह सदन को चलाने का तरीका नहीं है। हम पहले ही बहुत ज्यादा समय बर्बाद कर चुके हैं। यदि सदन में इस प्रकार से व्यवधान उत्पन्न किया जाता है, तो मैं लोगों की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य करने के लिए विवश हो जाऊंगा।' विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही को 13 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सत्र का दूसरा हिस्सा 13 मार्च से शुरू होगा।

    गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को सदन की कार्यवाही का अनधिकृत वीडियो प्रसारित करने के आरोपों में पूरे बजट सत्र के के लिए सदन से निलंबत किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+