'मोदी जी ये दावा ना करने लगें कि यह गाना हमने लिखा', ऑस्कर अवार्ड पर खड़गे की चुटकी पर संसद में जोरदार ठहाके

Mallikarjun Kharge: ऑस्कर अवार्ड के बारे में बात करते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह देश का योगदान है, सत्तारूढ़ पार्टी को 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर जीतने का श्रेय नहीं लेना चाहिए।

Mallikarjun Kharge Oscar Award

संसद की कार्यवाही के दूसरे दिन आज दोनों सदनों में ऑस्कर अवार्ड ने खूब सुर्खियां बटोरी। सभी नेताओं ने एक सुर में इसे भारत की उपलब्धि बताते हुए ऐतिहासिक क्षण बताया। लेकिन इन सब के बीच राज्यसभा में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला जब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun Kharge) ने ऑस्कर अवार्ड को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी ले ली। खड़गे के बयान के बाद सदन में जोरदार ठहाके भी लगे।

जानें खड़गे ने पीएम मोदी पर कैसे चुटकी ली
ऑस्कर अवार्ड जीतने की बधाई देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि यह यह पूरे भारत की उपलब्धि है। ऑस्कर विजेता 'आरआरआर' और द एलिफेंट व्हिस्पेर्स' दुनिया में भारत की देन हैं। लेकिन सभापति से बस एक रिक्वेस्ट है कि सरकार और मोदी जी ये दावा ना करने लगें कि ये गाना हमने लिखा और फिल्म हमने डायरेक्ट की थी। यह पूरे भारत के लिए गर्व का पल है।

पीयूष गोयल पर लगा ऑस्कर पर राजनीति करने का आरोप
भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री बनाने के पीछे दो महिलाओं का हाथ था और यह भारत की महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 'आरआरआर' पटकथा लेखक राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं विपक्षी सांसदों ने गोयल द्वारा पीएम मोदी की पसंद का समर्थन करने पर आपत्ति जताई। वहीं सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों से इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने को कहा।

राज्यसभा में भाषण के दौरान भड़कीं जया बच्चन
ऑस्कर अवार्ड को लेकर जब संसद में चर्चा हो रही थी तब जया बच्चन ने भाषण के दौरान टोकने पर नाराजगी जताई और कहा कि लगता है आजकल बीच में टोकने की बीमारी हो गई है। उन्होंने सांसद को सख्त लहजे में सलाह देते हुए कहा कि जब कोई सभ्य बात कर रहा हो तो असभ्यता नहीं दिखानी चाहिए। दरअसल, जया ने कहा था कि ऑस्कर किसी उत्तर-दक्षिण नहीं, बल्कि भारत की जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+