राज्यसभा चुनाव 2022: सिब्बल, चिदंबरम समेत 41 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, देखिए जीतने वाले सांसदों की लिस्ट
राज्यसभा चुनाव 2022: सिब्बल, चिदंबरम समेत 41 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, देखिए जीतने वाले सांसदों की लिस्ट
नई दिल्ली, 04 जून: राज्यसभा चुनाव 2022 के पहले 11 राज्यों के पार्टी लाइनों के 41 उम्मीदवारों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। यानी राज्यसभा चुनाव में 41 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हुई है। राज्यसभा की 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होने हैं। हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर होने वाली है क्योंकि अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश में सभी 11, तमिलनाडु में छह, बिहार में पांच, आंध्र प्रदेश में चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना और झारखंड में दो-दो और उत्तराखंड में एक उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के जीत गए है।
देखिए जीतने वाले सांसदों की लिस्ट
- उत्तर प्रदेश से सपा के जावेद अली, रालोद के जयंत चौधरी और सपा समर्थित कपिल सिब्बल जीते हैं। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व विधायक संगीता यादव, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.लक्ष्मण, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र कुमार नागर राज्यसभा पहुंचे हैं।
-बिहार से आरजेडी से मीसा भारती, फैयाज अहमद, भाजपा के सतीश चंद्र दुबे और शंभु शरण पटेल, जेडीयू से खीरू महतो जीते हैं।
-आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के वी बीडा मस्तान राव, आर कृष्णैया और एस निरंजन रेड्डी, विजय साई रेड्डी राज्यसभा पहुंचे हैं।
-पंजाब से आम आदमी पार्टी के बलबीर सिंह सीचवाल और कारोबारी विक्रमजीत सिंह साहनी जीते हैं।
- तमिलनाडु से एआईएडीएमके के सी वी शणमुगम और आर धरमार, कांग्रेस से पी चिदंबरम और डीएमके से आर गिरिराजन, केआरएन राजेश कुमार और एस कल्याणसुंदरम जीते हैं।
-झारखंड से सिर्फ झामूमो से महुआ माजी और भाजपा से आदित्य साहू जीते हैं।
-मध्य प्रदेश से भाजपा की सुमित्रा वाल्मीकि और कविता पाटीदा और कांग्रेस से विजय तनखा राज्यसभा पहुंचे हैं।
-छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन जीते हैं।
-वहीं उत्तराखंड से भाजपा की कल्पना सैनी जीती हैं।












Click it and Unblock the Notifications