राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव, जानें कहां, कैसे होगी वोटिंग? किन-किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा की 56 सीटों के लिए मतदान मंगलवार यानी 27 फरवरी को होगा। ये 56 सीटें 15 राज्यों की हैं। वोटिंग 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना (काउंटिंग) भी 27 फरवरी को शाम 5 बजे होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी को खत्म हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश से 10 सीटें, महाराष्ट्र और बिहार से 6-6 सीटें, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 5-5 सीटें, गुजरात और कर्नाटक से 4-4 सीटें और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा से तीन-तीन सीटें और 1-1 सीट उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से हैं, जहां चुनाव होने हैं।

Rajya Sabha Election 2024

Rajya Sabha Election: कहां होगा चुनाव और किन-किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध?

राज्यसभा के चुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार यानी 27 फरवरी को विधानभवन के तिलक हॉल और रूम नंबर 80 में वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान स्थल पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी चुनाव प्रत्याशी या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों, मतदाता, चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों को मतदान स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने को मना किया है।

Rajya Sabha Election: किन-किन नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

जिन-जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनके नाम इस प्रकार हैं...

  • 1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
  • 2. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • 3. बीजद सदस्य प्रशांत नंदा
  • 4. बीजद सदस्यअमर पटनायक
  • 5. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी
  • 6. गुजरात से कांग्रेस सदस्य नाराणभाई राठवा
  • 7. अमी याग्निक
  • 8. इसके अलावा मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

Rajya Sabha Election: रिक्तियों में इन-इन मंत्रियों का नाम शामिल?

  • 1. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • 2. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • 3. पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव
  • 4. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
  • 5. परषोत्तम रूपाला,
  • 6. डॉ एल मुरुगन
  • 6. राजीव चंद्रशेखर सहित नौ केंद्रीय मंत्रियों की सीटें भी शामिल हैं।
  • 7. डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+