राज्यसभा की 16 सीटों में से 8 सीटों पर जीती BJP,जानिए महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा में कौन-कौन जीते?
राज्यसभा की 16 सीटों में से 8 सीटों पर जीती BJP,जानिए महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा में कौन-कौन जीते?
नई दिल्ली, 11 जून: राज्यसभा चुनाव 2022: चार राज्यों राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक की 16 राज्यसभा सीटों के नतीजों का ऐलान हो गया है। इन 16 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 8 सीटों पर जीती है। वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर जीती है। 16 सीटों के लिए कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की लड़ाई रही। महाराष्ट्र में 6, कर्नाटक में 4, और राजस्थान में 4 और हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव हुए थे। राजस्थान में कांग्रेस को तीन राज्यसभा सीटें मिलीं, जबकि भाजपा केवल एक ही जीत सकी है। वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी को 3 सीटें मिली हैं। हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों पर बीजेपी जीती है। वहीं कर्नाटक में, भाजपा ने उन सभी तीन सीटों पर जीत हासिल की, जिन पर उसने चुनाव लड़ा था।
Recommended Video

महाराष्ट्र की 6 सीटों पर कौन-कौन जीता
-पीयूष गोयल (बीजेपी)
-बीजेपी के डॉ अनिल बोंडे
-बीजेपी के धनंजय महादिक
-कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी
-शिवसेना के संजय राउत
-राकांपा के प्रफुल्ल पटेल
राजस्थान की 4 सीटों पर कौन-कौन जीता
-रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)
-मुकुल वासनिक (कांग्रेस)
-प्रमोद तिवारी (कांग्रेस)
-घनश्याम तिवारी (बीजेपी)
कर्नाटक की 4 सीटों पर कौन-कौन जीता
-निर्मला सीतारमण (बीजेपी)
-जग्गेश (बीजेपी)
-लहर सिंह सिरोया (बीजेपी)
- जयराम रमेश (कांग्रेस)
हरियाणा की 2 सीटों पर कौन-कौन जीता
-बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार
-निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा (बीजेपी समर्थन)












Click it and Unblock the Notifications