पेरियार पर दिए बयान पर रजनीकांत ने माफी मांगने से किया इनकार
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ने ईवी पेरियार को लेकर दिए अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। समाजसेवी पेरियार को लेकर दिए गए बयान की वजह से रजनीकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। रजनीकांत पर इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पेरियार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तमिल मैगजीन तुगलक की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 14 जनवरी को रजनीकांत ने पेरियार को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।
Recommended Video

मांफी नहीं मागूंगा
रजनीकांत ने कहा कि मैंने जो कहा है उसके लिए माफी नहीं मांग सकता। उस वक्त मीडिया में जो खबरें प्रकाशित हुई थी उसी के आधार पर मैंने यह बयान दिया है और मैं मीडिया में छपी उन खबरों को दिखा सकता हूं। लिहाजा मैं माफी नहीं मागूंगा। बता दें कि रजनीकांत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि पेरियार को द्रविड आंदोलन का जनक कहा जाता है, लेकिन रजनीकांत ने कहा कि पेरियार देवताओं के कट्टर आलोचक थे।
क्या कहा रजनीकांत ने
रजनीकांत ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 1971 में सलेम में पेरियार ने अंधविश्वास के खिलाफ एक रैली की थी, जिसमे भगवान रामचंद्रमूर्ती की और सीता की नग्न तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था, उनकी तस्वीर पर माला पहनाई गई थी और चंदन लगाया गया था। लेकिन किसी भी न्यूज एजेंसी ने इसे नहीं छापा था। रजनीकांत के इसी बयान की वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं उनके खिलाफ राजनीतिक संगठन ने शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन बावजूद इसके अब रजनीकांत ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है।
करुणानिधी सरकार हो गई थी नाराज
रजनीकांत ने कहा कि सिर्फ तुगलक मैगजीन के एडिटर चो रामास्वामी ने इसे पब्लिश किया था और इसकी आलोचना की थी। इस खबर की वजह से तत्कालीन एम करुणानिधि की सरकार नाराज हो गई थी। रजनीकांत ने कहा कि करुणानिधि सरकार ने मैगजीन की इन तमाम प्रतियों को जब्त करा लिया था। लेकिन चे रामास्वामी ने एक बार फिर से इसे छपवाया और इसे जमकर लोगों ने खरीदा था। रजनीकांत के इस बयान के खिलाफ डीवीके ने उनसे माफी मांगने की मांग की थी।
-
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
'मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी', Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा? -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Oscars 2026: किस फिल्म ने जीते सबसे ज्यादा ऑस्कर? किन स्टार्स और मूवीज के नाम हैं बड़े रिकॉर्ड? -
Oscars 2026: 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से बाहर रखे गए Dharmendra, नहीं दी गई श्रद्धांजलि, गुस्सा हुए भारतीय फैंस -
Oscars 2026 Best Actress: जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, संघर्ष और टैलेंट से ऐसे जीता दिल -
Oscars 2026 Geeta Gandbhir: डायरेक्टर गीता गांधबीर को नहीं मिला ऑस्कर, भारत के हाथ लगी निराशा -
Oscars 2026 Best Actor: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, TV से शुरू होकर ऑस्कर तक की कहानी -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट












Click it and Unblock the Notifications