अमिताभ बच्चन की सेहत के बारे में सुना, भगवान से उनके लिए दुआ करूंगा: रजनीकांत

'अमिताभ बच्चन की सेहत के बारे में सुना, उनके लिए दुआ करूंगा'

नई दिल्ली। अध्यात्मिक यात्रा पर देहरादून पहुंचे अभिनेता और राजनेता रजनीकांत ने कहा है कि उन्हें अमिताभ बच्चन की सेहत खराब होने के बारे में जानकारी मिली है। रजनी ने कहा कि वो अमिताभ की सेहत लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे, उम्मीद है कि वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। मंगलवार को देहरादून पहुंचे रजनीकांत ने कहा कि वो यहां एक आध्यात्मिक यात्रा पर आए हैं, इसलिए उनसे राजनीति को कुछ ना कहेंगे और उनसे राजनीति पर सवाल भी ना किए जाएं।

आध्यात्मिक यात्रा पर हैं रजनीकांत

आध्यात्मिक यात्रा पर हैं रजनीकांत

जानेमाने अभिनेता और हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाले रजनीकांत इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए खुद रजनीकांत ने चेन्नई एयरपोर्ट पर कहा था कि उनकी यात्रा 15 दिनों की होगी और वो इस यात्रा के दौरान पूरी तरह से देश-दुनिया को भूल जाना चाहते है।

देशभर में घूम रहे हैं रजनीकांत

देशभर में घूम रहे हैं रजनीकांत

मंगलवार को रजनीकांत देहरादून में हैं। इससे पहले सोमवार को उनकी सोमवार को उनकी हिमालय के पास से घुड़सवारी करते हुए तस्वीर सामने आई थी। इससे पहले रविवार को रजनीकांत जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी में प्रसिद्ध शिवखोड़ी मंदिर में जाकर भागवान भोलेनाथ के दर्शन किए थे। वो शनिवार को ही पालमपुर के पास कंडबाड़ी में अमर ज्योति आश्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने गुरू महावतपुर अमर ज्योति जी महाराज के आश्रम में ध्यान व योग की साधना की थी।

मंगलवार सुबह बिगड़ी अमिताभ की तबीयत

मंगलवार सुबह बिगड़ी अमिताभ की तबीयत

अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर मंगलवार सुबह आई है।। अमिताभ जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे जब उनकी सेहत खराब हुई। अमिताभ की तबीयत को लेकर उनकी पत्नी जया बच्चन ने कहा है कि उनकी सेहत अब बेहतर है। अमिताभ रात भर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और रात तीन बजे वो अपने होटल पहुंचे। इसके दो घंटे बाद ही अमिताभ ने अपने ब्लॉग और ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+