बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर रजनीकांत का नो कमेंट

सोमवार को रजनीकांत जब अपने फ़ैंस से रूबरू हुए और राजनीति पर किए गए कुछ सवालों के जवाब में उन्होंने कहा था कि राजनीति में आने का फैसला ईश्वर पर छोड़ रखा है।

नई दिल्ली। सुपस्टार रजनीकांत की राजनीतिक पारी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकी खुद रजनीकातं ने अपनी राजनीतिक पारी के लेकर खुल कर कोई बात नहीं की है। उन्होंने राजनीति में आने को लेकर ना ही मना किया है और ना ही हामी भरी है। इसी बीच रजनीकांत से जब मीडिया ने उनके बीजेपी शामिल होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया। आपको बता दें कि बीजेपी नेता पोन राधाकृष्णन ने कहा था कि अगर सुपरस्टार रजनीकांत बीजेपी ज्वाइन करते है तो उनका स्वागत है। जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है।

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर रजनीकांत का नो कमेंट

इससे पहले सोमवार को रजनीकांत जब अपने फ़ैंस से रूबरू हुए और राजनीति पर किए गए कुछ सवालों के जवाब में उन्होंने कहा था कि राजनीति में आने का फैसला ईश्वर पर छोड़ रखा है। वो चाहेंगे तो मैं राजनीति में आउंगा और अगर मैं राजनीति में आया तो दागदार लोगों को मैं अपने पास फटकने नहीं दूंगा।
वहीं डीएमके ने रजनीकांत के पॉलिटिक्स में आने के मुद्दे पर कहा था कि राजनीति में रजनीकांत आएंगे या नहीं वो उनका निजी फैसला होगा। वहीं पीएमके ने रजनीकांत के पॉलिटिक्स ज्वाइव करने का विरोध किया था।

आपको बता दें कि बीजेपी के कुछ नेता रजनीकांत के बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर बातें कर रहे हैं वहीं बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसे मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि रजनीकांत के पास कोई विचारधारा नहीं है वो राजनीति में फेल कर जाएंगे। स्वामी मे बताया है कि रजनीकांत तमिल नहीं बल्कि मराठी है।

आपको बता दें कि रजनीकांत ने दो दशक पहले अपने राजनीतिक दखल को भूल करार दिया था। 1996 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान रजनीकांत ने जयललिता और उनकी राजनीति की निंदा की थी। जिस वजह से जयललिता की बुरी तरह हार हुई थी । वहीं उन्होने कहा था कि 21 साल पहले एक राजनीतिक गठबंधन का समर्थन करके एक भूल की थी। वह एक राजनीतिक दुर्घटना थी। उसके बाद से नेताओं ने कई जगह मेरे नाम का गलत प्रयोग किया। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी भी एक बार रजनीकांत से मिले थे तब भी कई तरह की चर्चाए हुई थी और जब तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की मौत हुई थी तब भी रजनीकांत के बीजेपी का साथ देने की बातें सामने आईं थीं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+