योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद गृहमंत्री की अपील, कहा योग को धर्म से ना जोड़ें
लखनऊ। एक तरफ भाजपा सरकार लोगों से अपील कर रही है कि वो योग को जाति-धर्म से ना जोड़े दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के लोग विवादित बयान दे रहे हैं। बावजूद इसके देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से अपील की है कि योग को जाति और मजहब से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए और इस पर अनावश्यक विवाद नहीं खड़ा होना चाहिए।
मालूम हो कि भारत सरकार 21 जून को योगदिवस मनाने जा रही है जिस पर कुछ इस्लामिक संगठनों ने विरोध जताते हुए कहा है कि सूर्य नमस्कार को हिंदूओं से जोड़ दिया है, जिसके बाद भारत सरकार ने योग दिवस से सूर्यनमस्कार हटा लिया है। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने यह तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि जो लोग सूरज को बांटते हैं उन्हें तो समंदर में डूब मरना चाहिए। (योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, सूरज को बांटने वाले समंदर में डूब मरे)
जबकि इस्लामिक धर्म से जुड़े कुछ लोगों ने भारत सरकार की इस मुहीम का समर्थन भी किया है और कहा है कि यह एक विद्या है जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए लेकिन कुछ लोगों ने सीधे तौर पर इसे हिंदू धर्म से जोड़कर बवाल खड़ा कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications