योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, सूरज को बांटने वाले समंदर में डूब मरे
वाराणसी। एक बार फिर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने धर्म से जुड़े मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। भगवाधारी ने कहा है कि योग से जिसे परहेज है वो हिंदुस्तान क्यों नहीं छोड़ देता है? बिना सूर्य नमस्कार के योग पूरा नहीं होता है और सूर्य नमस्कार को हिंदूओं का कहने वाले इस्लामिक लोग सूरज की गर्मी क्यों लेते है फिर, उन्हें तो कमरे में खुद को बंद कर लेना चाहिए।

वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदुस्तान योगी शिव का देश है और उन्हीं से योग का प्रारंभ होता है जिसे कि हमारे देश के ऋषि-मुनियों ने आगे बढ़ाया है इसलिए सूर्य नमस्कार भी योग का अंग है। भगवान सूर्य तो बिना किसी भेदभाव के सबको रोशनी, गर्मी और ऊर्जा देते हैं इसलिए उन्हें एक धर्म में बांधने वाले लोगों से अनुरोध है कि वो कहीं समुद्र में जाकर डूब जाए या अंधेरी कोठरी में अपने आप को बंद कर लें या फिर देश छोड़कर चले जायें।
गौरतलब है कि भारत सरकार 21 जून को योगदिवस मनाने जा रही है जिस पर कुछ इस्लामिक संगठनों ने विरोध जताते हुए कहा है कि सूर्य नमस्कार को हिंदूओं से जोड़ दिया है, जिसके बाद भारत सरकार ने योग दिवस से सूर्यनमस्कार हटा लिया है। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने यह तीखी टिप्पणी की है।












Click it and Unblock the Notifications