6 दिवसीय अमेरिका दौरे पर राजनाथ सिंह रवाना, फलदायी वार्ता को लेकर उत्साहित
नई दिल्ली, 10 अप्रैल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छह दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जा रहे हैं। अपनी अमेरिका यात्रा को लेकर राजनाथ सिंह ने का कि यह वार्ता फलदायी होगी। टू प्लस टू वार्ता के तहत भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्री के बीच वॉशिंगटन में बैठक होगी। राजनाथ सिंह अमेरिका के रक्षा मंत्रीलॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से बातचीत करेंगे। राजनाथ सिंह और एस जयशंकर 11 अप्रैल को लॉयड ऑस्टिन और एंटोनी ब्लिंकन से वार्ता करेंगे। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहाकि वह हवाई स्थित हिंद प्रशांत कमान के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे।

राजनाथ सिंह ने शनिवार की रात ट्वीट करके जानकारी देते हुए बताया कि मैं दिल्ली से आज राज अमेरिका के लिए रवाना हो रहा हूं। 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अमेरिका के दौरे पर रहूंगा। मैं इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच टू प्लस टू की चौथी वार्ता को लेकर उत्साहित हूं। इसके साथ ही मैं इस दौरे पर मैं इंडोपैकोम के मुख्यालय भी जाऊंगा जोकि हवाई में है। अमेरिका की यात्रा मुझे अवसर देगी कि मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ वार्ता करूंगा, जिससे भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे। आशा करता हूं कि यह वार्ता फलदायी होगी।
अहम बात यह है कि राजनाथ सिंह की यह अमेरिकी यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारत लगातार इस पूर मसले पर तटस्थ बना हुआ है। रूस के खिलाफ अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देश आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं, यूएन में भी रूस को घेर रहे हैं, लेकिन इस पूरे मामले में भारत ने तटस्थ रूख अख्तियार किया हुआ है। अमेरिका भारत को इस बात के लिए भी आगाह कर चुका है कि अगर चीन इस तरह की कोई कार्रवाई करता है तो क्या रूस आपकी मदद करेगा। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि भारत के तटस्थ रूख के बीच किस तरह से राजनाथ सिंह का यह अमेरिका दौरा बेहतर नतीजे निकालने में सफल होता है और दोनों देशों के बीच रिश्ते किस तरह से बेहतर हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications