अब ऑनलाइन मिलेगा पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण-पत्र, राजनाथ ने जारी किया दिल्ली पुलिस का वेब एप्लीकेशन

उन्होंने बेहतर काम करके लोगों का भरोसा जीतने के लिए भी आग्रह किया। दिल्ली पुलिस कर्मियों को उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार दिल्ली पुलिस को देश का आधुनिकतम पुलिस बल बनाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। इसके पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने इस बात का ब्यौरा प्रस्तुत किया कि दिल्ली पुलिस सामान खो जाने की रिपोर्टों के संबंध में विभिन्न ई एप्लीकेशनों का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की यातायात इकाई भी मोबाइल फोन आधारित एप्लीकेशन का प्रयोग करती है।
इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, गृह सचिव अनिल गोस्वामी, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक सईद आसिफ इब्राहिम, दिल्ली के मुख्य सचिव एस.के. श्रीवास्तव तथा गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications