भाजपा की 303 सीटें, 'थ्री नॉट थ्री' की ताकत आप समझते ही हैं: राजनाथ सिंह
लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 303 सीटें मिली हैं, इनकी ताकत थ्री नॉट थ्री रायफल की तरह से है। तीन दिवसीय के दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए शुक्रवार को ये बात कही। सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रा हूं इसलिए आजकल हथियार कुछ ज्यादा याद रहते हैं और बातों में भी इनका जिक्र होता रहता है।

लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, भारत की राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। ये सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से मुमकिन हुआ है। भाजपा ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की है और थ्री नॉट थ्री की ताकत आप समझते ही हैं। ये सब भगवान का इशारा है।
लखनऊ पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह सीधा छावनी क्षेत्र में मध्य कमान के वार मेमोरियल पहुंचे। स्मृतिका पर उन्होंने शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लेफ्टीनेंट जनरल अभय कृष्णा से मध्य कमान दके परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद रक्षामंत्री 11 राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर पहुंचे और प्रशिक्षण केंद्र में रंगरूटों के साथ बातचीत की। तीन दिन तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत के बाद 25 अगस्त को राजनाथ सिंह वापस दिल्ली लौटेंगे।
हाल ही में राजनाथ सिंह ने भारत की परमाणु हथियारों के 'पहले इस्तेमाल न' करने की नीति के भविष्य में बदलने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि आगे क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। सिंह के इस बयान कि ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में खूब चर्चा हुई। पाकिस्तान ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications