राजनाथ ने किया फोन और मोदी को चुनाव परिणामों के लिये दी बहुत-बहुत बधाई

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मोदी से फोन पर शुरुआती रूझान के बारे में बात की। राजनाथ ने ट्विटर पर लिखा, "लोकसभा चुनाव में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर नरेंद्र मोदी को फोन पर बधाई दी। रूझान जबर्दस्त जीत की तरफ इशारा करते हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद राजनाथ सिंह आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
चुनाव बाद पार्टी की रणनीति को लेकर सिंह गत दो दिनों में पार्टी और आरएसएस के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव में आसन्न जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त का उत्साह है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयों एवं पटाखे के साथ तैयार हैं। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नहीं है, मोदी शनिवार को राजधानी पहुंचेंगे। चुनाव परिणामों पर अद्यतन जानकारी के लिए कार्यालय पर बड़ा टेलीविजन लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications