कश्मीर: राजनाथ सिंह बोले- हिंसा भड़काने वालों की पहचान हुई, महबूबा बोलीं- गरीबों के बच्चे मारे गए

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा के बीच श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो लोग युवाओं को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं उनकी पहचान कर ली गई है। उन पर जल्द कार्रवाई होगी।

rajnath singh

उन्होंने कहा कि दो दिनों में उन्होंने करीब 20 प्रतिनिधि मंडलों के साथ बैठक की और कश्मीर में शांति बहाली के लिए कौन से रास्ते अपनाए जाएं, इस पर चर्चा की।

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 300 से ज्यादा लोगों से मुलाकात में उन्होंने हर किसी से मुलाकात की जो उनसे मिलना चाहता था।

'कम नुकसान के लिए जारी की गई थी पैलेट गन'
पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि 2010 में जब इसे लाया गया तो माना जा रहा था कि इससे सबसे कम नुकसान होगा। लेकिन आज यह महसूस किया जा रहा है कि इससे नुकसान बढ़ रहा है, इसलिए अब पैलेट गन के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के भविष्य के बिना भारत का कोई भविष्य नहीं है।

rajnath singh

अलगाववादियों से बातचीत के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत के दायरे में रहकर कोई भी बातचीत करना चाहे तो कर सकता है। लेकिन कश्मीर के लोगों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

'95 फीसदी लोग शांति के पक्ष में'
सीएम मुफ्ती ने कहा कि राज्य की 95 फीसदी आबादी शांति चाहती है, सिर्फ पांच फीसदी लोग ऐसे हैं जो शांति भंग करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि कुछ लोग साजिशन कश्मीर की युवा पीढ़ी को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। वो चाहते हैं कि हमारे बच्चे इसी हिंसा का शिकार हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+