मोदी की आंधी में तिनके की तरह उड़ने से बचने के लिए बना महागठबंधन- राजनाथ
नई दिल्ली- केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर बहुत बड़ा तंज कसा है। उन्होंने रविवार को उत्तर प्रदेश में रैलियों को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा के बारे में कहा कि, ये दोनों एक-दूसरे की विरोधी पार्टियां सिर्फ नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए एकजुट हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के नगीना की चुनावी रैली में राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि, "सपा-बसपा ने नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए एक गठबंधन बनाया है। यह कभी सोचा नहीं जा सता था कि यूपी की ये दोनों पार्टियां कभी एकसाथ आ जाएंगी। ये जानते थे कि 'मोदी की आंधी में हम (SP-BSP) अकेले तिनके की तरह बह जाएंगे' इसलिए साथ आ गए।"
राजनाथ सिंह की रविवार को नगीना के अलावा यूपी के बदायूं, आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में भी कार्यक्रम है। नगीना लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण यानी 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है। यहां बीजेपी से मौजूदा सांसद डॉ. यशवंत सिंह चुनाव मैदान में हैं, जिनके मुकाबले गिरीश चंद महागठबंधन के उम्मीदवार हैं, जो 2014 में तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि, कांग्रेस ने इस सीट से ओमवती देवी को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले बिजनौर की सांसद रह चुकी हैं। उस समय नगीना, बिजनौर का ही हिस्सा हुआ करता था।
नगीना लोकसभा क्षेत्र में करीब 15 लाख 84 हजार से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें पुरष 8.40 लाख से ज्यादा और महिला मतदाता 7.40 लाख से अधिक हैं। नगीना लकड़ी के काम के लिए बहुत ही मशहूर है और 2008 में परिसीमन के बाद यह लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया है।












Click it and Unblock the Notifications