Oscars Award: ऑस्कर के लिए जाएगी राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन'
मुंबई। एक बड़ी खबर फिल्म जगत से है, आज ही प्रदर्शित हुई अमित मासुरकर की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर के लिए भेजी जाएगी। इंडिया की तरफ से इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी के लिए नामित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सिलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार को ये अनाउंसमेंट की है। फिल्म 'न्यूटन' को 26 फिल्मों को पछाड़कर ये मौका मिला है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से बंपर सराहना मिली है।

फिल्म में लीड रोल प्ले किया है अभिनेता राजकुमार राव ने, फिल्म को ऑस्कर के लिए नामित करने पर अभिनेता ने खासी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करके अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। फिल्म में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म 'न्यूटन' में नक्सली इलाके की कहानी
फिल्म आज ही 350 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई है। फिल्म को अब ऑस्कर की रेस में स्वीडन की फिल्म द स्क्वायर, जर्मनी की इन द फेड, कंबोडिया की फर्स्ट दे किल्ड माई फादर, पाकिस्तान की सावन से तगड़ा मुकाबला करना होगा। अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स में होगा। फिल्म 'न्यूटन' नक्सली इलाके में होने वाले चुनाव पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications