भारतीय मूल के राजीव सूरी हो सकते हैं Nokia के नए CEO

एक समाचार पत्र के अनुसार कंपनी इस बारे में 29 अप्रैल को घोषणा कर सकती है जबकि वह वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी। सूरी इस समय नोकिया के दूरसंचार उपकरण कारोबार के प्रमुख हैं। नये सीईओ स्टीफन एलप की जगह लेंगे जो माइ्रकोसाफ्ट में लौट रहे हैं।
वे वहां उपकरण समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष होंगे। एलप 2010 में नोकिया में आए थे और माइ्रकोसाफ्ट के साथ सौदे की घोषणा के समय त्यागपत्र दे दिया था। हैंडसेट कारोबार की ब्रिकी के बाद नोकिया के पास दूरसंचार उपकरण, लोकेशन आधारित सेवाएं तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी कारोबार बचा है।
सूरी ने मैंगलोर विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी की पढाई की और फिलहाल एस्पो, फिनलैंड में रहते हैं। उनके पास 23 साल से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। इसी काबिलियत से उन्हें अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी में सीईओ का पद मिल सकता है, जो देश ही नहीं, विश्वभर में गौरवपूर्ण होगा।












Click it and Unblock the Notifications