राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को लेंगे सुशील चंद्रा की जगह

राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को लेंगे सुशील चंद्रा की जगह

नई दिल्ली, 12 मई: भारत के राष्ट्रपति ने भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर जानकारी दी कि राजीव कुमार 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। राजीव कुमार 15 मई से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे, जिन्होंने 2022 में पिछले पांच राज्य विधानसभा चुनाव कराए थे। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, "संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।"

सितंबर 2020 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे राजीव कुमार

सितंबर 2020 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे राजीव कुमार

राजीव कुमार 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त के रूप में भारत के चुनाव आयोग में शामिल हुए थे। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले, राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। राजीव कुमारअप्रैल 2020 में अध्यक्ष पीईएसबी (PESB) के रूप में शामिल हुए थे।

Recommended Video

    Chief Election Commissioner: New CEC होंगे Rajiv Kumar, Sushil Chandra की लेंगे जगह | वनइंडिया हिंदी
    बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच के IAS हैं राजीव कुमार

    बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच के IAS हैं राजीव कुमार

    राजीव कुमार बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं, जो फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। राजीव कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक,एसबीआई, NABARD के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में भी काम किया है।

    इन-इन विभागों में राजीव कुमार ने किया है काम

    इन-इन विभागों में राजीव कुमार ने किया है काम

    राजीव कुमार आर्थिक खुफिया परिषद (ईआईसी) के सदस्य, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) के सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के सदस्य, और ऐसे कई अन्य बोर्डों और समितियों के बीच वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) के भी सदस्य रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+