रजनीकांत के पर्सनल मेकअप मैन मुथप्पा का निधन
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत, शिवाजी गणेश और कमल हासन समेत तमिल सिनेमा के कई कलाकारों के साथ काम कर चुके मेकअप मैन मुथप्पा का 75 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। रजनीकांत के पर्सनल मेकअप मैन मुथप्पा ने मंगलवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे रजनीकांत की एक्टिंग से काफी प्रभावित रहते थे।

रजनीकांत से ही प्रेरित होकर मुथप्पा ने कॉमेडी रोल भी किया था। मुथप्पा रजनीकांत को एक कलाकार नहीं करीबी दोस्त कहते थे। वे रजनीकांत को अपने बेटे की तरह मानते थे। रजनीकांत का मेकअप करने की जिम्मेदारी मुथप्पा की होती थी। मुथप्पा का शरीर चेन्नई स्थित उनके आवास पर रखा गया था जहां कई फिल्म कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुथप्पा एम जी रामाचंद्रन, शिवाजी गणेशन, कमल हासन और कन्नड़ एक्टर राजकुमार के भी मेकअप मैन रहे। उनके काम और उनके व्यवहार की तारीफ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई करता है। मुथप्पा तमिल सिनेमा के काफी पुराने टेक्नीशियन भी थे।












Click it and Unblock the Notifications